Tuesday, 15 September 2026 | 3:23 AM
भारत

सपा-सुभासपा गठबंधन पर बोले अखिलेश: प्रदेश की खुशहाली और बदलाव के लिए आए साथ, भाजपा का पूरी तरह से होगा सफाया

उत्तर प्रदश के मऊ जिले में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के गठबंधन की घोषणा के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर ने प्रदेश में भाजपा के लिए सत्ता का दरवाजा खोला था और अब वही दरवाजा उन्होंने
Share:
सपा-सुभासपा गठबंधन पर बोले अखिलेश: प्रदेश की खुशहाली और बदलाव के लिए आए साथ, भाजपा का पूरी तरह से होगा सफाया
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदश के मऊ जिले में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के गठबंधन की घोषणा के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर ने प्रदेश में भाजपा के लिए सत्ता का दरवाजा खोला था और अब वही दरवाजा उन्होंने ही बंद कर दिया है। ऐसे में आगामी चुनाव में भाजपा का प्रदेश से पूरी तरह से सफाया हो जाएगा। सुभासपा और सपा के बीच हुआ गठबंधन प्रदेश के खुशहाली व बदलाव के लिए है।

पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरने के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि मऊ में आयोजित सुभासपा की महापंचायत में उमड़ी भीड़ ने इस बात का अहसास करा दिया है कि वर्तमान सरकार से वे कितने त्रस्त हैं। सुभासपा व सपा के बीच हुआ गठबंधन प्रदेश व देश को बचाने के लिए हुआ है।

मऊ के कार्यक्रम में उमड़े लोगों में गठबंधन को लेकर जो उत्साह व जोश देखने को मिला वह ऐतिहासिक परिणाम देगा। यह गठबंधन आम जनता के खुशहाली व बदलाव के लिए हुआ है। निश्चित तौर पर आगामी विधान सभा का चुनाव परिणाम अप्रत्याशित होगा।
सपा प्रमुख जिले में ही रात्रि विश्राम करेंगे और गुरुवार को जिले में आयोजित कई कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। मुख्य कार्यक्रम श्रीदुर्गा जी इंटर कॉलेज सेहदा में है, जहां पूर्व मुख्यमंत्री यूपी बोर्ड के मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के साथ ही लैपटॉप का वितरण करेंगे। मऊ से हेलीकॉप्टर द्वारा वे लगभग सवा तीन बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरे, फिर कार से सर्किट हाउस रवाना हो गए।