Monday, 14 September 2026 | 11:39 PM
भारत

मऊ की घोसी में हो रहे हो विधानसभा उप चुनाव हार देखकर अखिलेश डरे हैं: भूपेंद्र चौधरी

मऊ की घोसी में हो रहे हो विधानसभा उप चुनाव को लेकर एक तरफ बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंकी है, वहीं सपा भी जीतने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रही है। उप चुनाव में प्रचार करने से परहेज करने वाले अखिलेश यादव ने घोसी उपचुनाव में जाकर पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में जनसभा की। अब इसे लेकर सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर
Share:
मऊ की घोसी में हो रहे हो विधानसभा उप चुनाव हार देखकर अखिलेश डरे हैं: भूपेंद्र चौधरी
Read in your preferred language.

मऊ की घोसी में हो रहे हो विधानसभा उप चुनाव को लेकर एक तरफ बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंकी है, वहीं सपा भी जीतने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रही है। उप चुनाव में प्रचार करने से परहेज करने वाले अखिलेश यादव ने घोसी उपचुनाव में जाकर पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में जनसभा की। अब इसे लेकर सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर तंज किया है।
BJP के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भी अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा- दरअसल घोसी में अपनी हार सुनिश्चित देखकर अखिलेश यादव डरे हैं। अखिलेश उप चुनाव में प्रचार करने नहीं जाते, इसी डर के चलते वो वहां गए। ओपी राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव को घोसी में कैंप करना चाहिए था। वहां रोड शो करना चाहिए, लेकिन अखिलेश यादव ने तो वहां केवल प्रचार का कोरम पूरा किया है।

राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव की इमेज अब यह बन गई है कि वह उप चुनाव में प्रचार नहीं करते, जिस तरह से मायावती की यह इमेज है कि वह उप चुनाव नहीं लड़ती। वैसी ही कुछ इमेज अब अखिलेश यादव की भी बन गई,। इसी इमेज से बाहर आने के लिए अखिलेश यादव घोसी उप चुनाव में प्रचार करने के लिए गए थे।
ओपी राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव के चाचा लोग भी घोसी में प्रचार करने में जुटे थे, लेकिन जब शिवपाल यादव और प्रोफेसर राम गोपाल यादव को इस बात का आभास हो गया कि घोसी में सपा हार रही है। उसके बाद से ही अखिलेश यादव के दोनों चाचा लोग घोसी छोड़कर निकल गए। राजभर का कहना है कि अखिलेश यादव की जनसभा के लिए 10 जिलों से लोगों को बुलाया गया था, लेकिन रैली में 5000 लोग भी नहीं जुटे।BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भी अखिलेश यादव को लेकर निशाना साधा है। भूपेंद्र चौधरी ने कहा- सपा के लोगों से अब ये पूछना चाहिए कि जो वो लोग कहते थे कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी प्रचार में नहीं जाते, वो अब अपनी हार सुनिश्चित देखकर डरे हैं। अब उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष घोसी के चक्कर काट रहे हैं। उनके चाचा जी भी चक्कर काट रहे हैं। सब चक्कर काट रहे हैं। उनकी पूरी पार्टी लगी है।
गुरुवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में राजभर समाज की ओर से विमुक्ति दिवस मनाया गया, जिसके मुख्य अतिथि BJP के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी रहे।
भूपेंद्र चौधरी ने कहा- अगर डरे नहीं हैं तो सब क्यों चक्कर काट रहे हैं। BJP का एक-एक कार्यकर्ता जो हमने काम किए हैं, जो हमारी योजनाएं हैं। हमारी सरकारों ने बेहतर कानून का राज कायम किया है। अराजक लोगों के खिलाफ जिस प्रकार सरकार ने कठोर निर्णय लिए हैं, उसी के कारण प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहतर हुई हैं। इन्हीं मुद्दों के आधार पर हम लोगों के बीच में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि घोसी की जनता का साथ इस उप चुनाव में BJP को मिलेगा। इसका पूरा भरोसा है।