Monday, 14 September 2026 | 11:00 PM
भारत

अजीत आगरकर बनेंगे ऋषभ पंत की टीम दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजीत आगरकर असिस्टेंट कोच के रूप में दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ने जा रहे हैं। क्रिकइंफ़ो को पता चला है कि आगरकर प्रमुख कोच रिकी पोंटिंग के नेतृत्व वाले कोचिंग स्टाफ में कई भूमिकाएं निभाएंगे। वह कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत, कोच पोंटिंग, बल्लेबाज़ी कोच प्रवीण आमरे तथा गेंदबाजी
Share:
अजीत आगरकर बनेंगे ऋषभ पंत की टीम दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा
Read in your preferred language.

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजीत आगरकर असिस्टेंट कोच के रूप में दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ने जा रहे हैं। क्रिकइंफ़ो को पता चला है कि आगरकर प्रमुख कोच रिकी पोंटिंग के नेतृत्व वाले कोचिंग स्टाफ में कई भूमिकाएं निभाएंगे। वह कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत, कोच पोंटिंग, बल्लेबाज़ी कोच प्रवीण आमरे तथा गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स के साथ नेतृत्व ग्रुप का हिस्सा भी होंगे।
दिल्ली कैपिटल्स ने 2021 सीजन तक सहायक कोच की भूमिका निभाने वाले मोहम्मद कैफ और अजय रात्रा को नए करार नहीं सौंपे हैं। जहां कैफ 2019 से टीम के साथ बने हुए थे, रात्रा को पिछले सीजन कोचिंग स्टाफ में जोड़ा गया था।

समझा जा रहा है कि आगरकर, जो इस समय स्टार स्पोर्ट्स की ब्रॉडकास्टिंग टीम का हिस्सा हैं, भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली घरेलू सीरीज के समापन के बाद कैपिटल्स के समूह में शामिल होंगे। तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और दो टेस्ट मैचों वाला यह दौरा 16 मार्च तक चलेगा।
यह पहला मौका होगा जब आगरकर किसी भी प्रकार की कोचिंग भूमिका में नजर आएंगे। 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले 44 वर्षीय आगरकर ने आख़िरी बार 2007 में भारत का प्रतिनिधत्वि किया था। अपनी बढ़िया तेज गेंदबाजी से आगरकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में करीबन 350 विकेट झटके। अपने अंतिम घरेलू सीजन, 2012-13, में आगरकर ने पहली बार रणजी ट्रॉफ़ी में मुंबई की कप्तानी की और उन्हें चैंपियन बनाया।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पिछले तीन सीज़नों में प्ले-ऑफ में जगह बनाकर कैपिटल्स इस लीग की सबसे सुसंगत और सफल टीमों में से एक रही है। 2020 में उन्होंने पहली बार इस प्रतियोगिता के फ़ाइनल में प्रवेश किया जहां मुंबई इंडियंस के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
हाल ही में संपन्न हुई आईपीएल की बड़ी नीलामी में कैपिटल्स ने भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर (पौने 11 करोड़), अनुभवी डेविड वॉर्नर (सवा 6 करोड़), ऑलराउंडर मिचेल मार्श (साढ़े 6 करोड़), चेतन साकरिया ( 4 करोड़ 20 लाख), कुलदीप यादव (2 करोड़) और आक्रामक रोवमन पॉवेल (2 करोड़ 80 लाख) को अपनी टीम में शामिल किया। इस नीलामी से पहले कैपिटल्स ने पंत, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ और एनरिक नोर्खिया को रिटेन किया था।