Tuesday, 15 September 2026 | 5:28 AM
भारत

कृषि मंत्री की किसानों से आंदोलन खत्म करने की अपील

षि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एक बार फिर से किसानों से आंदोलन खत्म करने की अपील की है। तोमर ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि मैं सभी किसान संघों से अपना आंदोलन समाप्त करने का आग्रह करता हूं। सरकार ने उनके साथ 11 दौर की बातचीत की थी। कृषि विधेयक किसानों के जीवन में सुधार लाएगा। भारत सरकार ने एमए
Share:
कृषि मंत्री की किसानों से आंदोलन खत्म करने की अपील
Read in your preferred language.

षि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एक बार फिर से किसानों से आंदोलन खत्म करने की अपील की है। तोमर ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि मैं सभी किसान संघों से अपना आंदोलन समाप्त करने का आग्रह करता हूं। सरकार ने उनके साथ 11 दौर की बातचीत की थी। कृषि विधेयक किसानों के जीवन में सुधार लाएगा। भारत सरकार ने एमएसपी बढ़ाने और एमएसपी पर अधिक खरीद की दिशा में काम किया है।

तोमर ने कहा कि देश का एक बड़ा तबका इन कानूनों के समर्थन में खड़ा है। फिर भी अगर किसानों को कानून के किसी प्रावधान से कोई आपत्ति है तो सरकार उनकी बात सुनने, उनसे चर्चा करने और उस पर काम करने को तैयार है।