Tuesday, 15 September 2026 | 5:32 AM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में मासूम को नहर में फेंकने के बाद महिला भी नहर में कूद गई।

थाना एलाऊ क्षेत्र में रविवार की शाम भांवत नहर पुल पर पहुंची महिला ने चार साल के मासूम को नहर में फेंक दिया। लोग कुछ समझ पाते। तभी महिला भी नहर में कूद गई। तुरंत ही गोताखोर सक्रिय हो गए और डूब रही महिला और बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लिया। महिला और बच्चे को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जानकारी मिलने के
Share:
मैनपुरी में मासूम को नहर में फेंकने के बाद महिला भी नहर में कूद गई।
Read in your preferred language.

थाना एलाऊ क्षेत्र में रविवार की शाम भांवत नहर पुल पर पहुंची महिला ने चार साल के मासूम को नहर में फेंक दिया। लोग कुछ समझ पाते। तभी महिला भी नहर में कूद गई। तुरंत ही गोताखोर सक्रिय हो गए और डूब रही महिला और बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लिया। महिला और बच्चे को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जानकारी मिलने के बाद परिजन भी आ गए।

रविवार की दोपहर करीब 3.30 बजे एक महिला भांवत नहर के पास गोद में एक करीब चार साल के बच्चे को लेकर पहुंची। अचानक महिला ने गोद में लिए बच्चे को नहर में फेंक दिया। बच्चे को नहर में गिरता देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कोई कुछ कर पाता। तब तक महिला ने भी नहर में छलांग लगा दी। इस बीच पास ही चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी भी आ गए। तुरंत ही बचाव के लिए स्थानीय गोताखोर युवक भी नहर में कूद गए। महिला और बच्चे को गोताखाेरों ने सकुशल नहर से बाहर निकाल लिया। प्रभारी निरीक्षक सविता सेंगर भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। महिला को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नहर में बच्चे के साथ कूदने वाली महिला का नाम मोनी है। वह कुर्रा क्षेत्र के गांव नगला सिंग की रहने वाली है। परिजन को सूचना दे दी गई है। पति पवन ने बताया कि मोनी बैंक से रुपये निकालने की बात कह कर घर से निकली थी। उसने किस वजह से ऐसा किया, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। महिला और बच्चे को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

रिपोटर - अर्पित यादव