Monday, 14 September 2026 | 11:40 PM
उत्तर प्रदेश

शादी के बाद नई नवेली दुल्हन को फिल्म Adipurush दिखाने ले गया था पति, इंटरवल में हो गई फरार

राजस्थान के जयपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. सीकर के रहने वाले एक युवक की 7 दिन पहले शादी हुई थी. शादी के बाद वह नई नवेली दुल्हन को जयपुर के एक मॉल में आदिपुरुष फिल्म दिखाने लेकर गया था. तभी इंटरवल के दौरान वो थोड़ी देर के लिए बाहर चला गया. वापस आया तो नई नवेली दुल्हन फरार हो गई. युवक
Share:
शादी के बाद नई नवेली दुल्हन को फिल्म Adipurush दिखाने ले गया था पति, इंटरवल में हो गई फरार
Read in your preferred language.

राजस्थान के जयपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. सीकर के रहने वाले एक युवक की 7 दिन पहले शादी हुई थी. शादी के बाद वह नई नवेली दुल्हन को जयपुर के एक मॉल में आदिपुरुष फिल्म दिखाने लेकर गया था. तभी इंटरवल के दौरान वो थोड़ी देर के लिए बाहर चला गया. वापस आया तो नई नवेली दुल्हन फरार हो गई. युवक ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
पुलिस को युवक ने बताया कि वह सीकर का रहने वाला है और 7 दिन पहले उसकी शादी हुई थी. शादी के बाद वह हनीमून मानने के लिए जयपुर आया. यहां वो होटल में ठहर थे. 3 जुलाई को उन्होंने फिल्म देखने का प्लान बनाया और जयपुर के पिंक स्क्वॉयर मॉल में दोपहर 12 बजे का आदिपुरुष फिल्म शो बुक कर दिया. दोनों मजे से फिल्म देख रहे थे तभी इंटरवल हो गया. पति ने कहा कि मैं कुछ खाने-पीने के लिए बाहर से ले आता हूं, तुम सीट पर ही बैठी रहो. फूड खरीदने के बाद जब पति वापस सीट पर पहुंचा तो उसकी बीवी गायब थी. पति ने थोड़ी देर इंतजार किया कि शायद वॉशरूम गई होगी, लेकिन जब फिल्म शुरू हो गई और पत्नी नहीं लौटी तो वह बैचेन हो गया. इसके बाद थियेटर से बाहर निकलकर उसने पत्नी को खूब ढूंढा. लेकिन वह नहीं मिली. जब उसने फोन मिलाया तो उसका मोबाइल भी बंद था. लाचार पति नजदीकी थाने पहुंचा और आदर्शनगर पुलिस स्टेशन में अपनी आपबीती बताई.