Tuesday, 15 September 2026 | 3:43 AM
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर में चार बच्चों की हत्या करने के बाद पिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या ?

जिले के थाना रोजा क्षेत्र के एक गांव से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक युवक ने धारदार हथियार से अपने चार बच्चों का गला रेतने के बाद खुद फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक राजीव द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच में युवक के मानसिक रूप से प
Share:
शाहजहांपुर में चार बच्चों की हत्या करने के बाद पिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या ?
Read in your preferred language.

जिले के थाना रोजा क्षेत्र के एक गांव से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक युवक ने धारदार हथियार से अपने चार बच्चों का गला रेतने के बाद खुद फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक राजीव द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच में युवक के मानसिक रूप से परेशान होने की बात सामने आ रही है।

मिली जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर जनपद के थाना रोजा क्षेत्र के मानपुर चचरी गांव मे राजीव कठेरिया ने अपने चार बच्चो की हत्या करने के बाद स्वंय फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक राजीव कठेरिया अपनी पत्नी कांति देवी और बेटी स्मृति (13), कीर्ति (9), प्रगति (07) और बेटे ऋषभ (05) के साथ रहता था। कांति देवी बुधवार को गांव करतोली स्थित अपने मायके चली गईं थीं। घर में राजीव और चारों बच्चे थे। राजीव के घर के बगल में रह रहे उसके पिता पृथ्वीराज ने बृहस्पतिवार की सुबह पोते ऋषभ को चाय पीने के लिए बुलाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद जब कोई बाहर नहीं निकला तो उन्होंने घर के अंदर झांककर देखा। अंदर का मंजर देखकर उनकी चीख निकल गई। उनकी रूह कांप गई।
चारों बच्चों के गले धारदार हथियार से रेत दिए गए थे। अंदर राजीव साड़ी के फंदे से कुंडे से लटका हुआ था। वे चिल्लाते हुए बाहर आए तो ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने थाना पुलिस को सूचना दी थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंच कर उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया, सूचना पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पिता पृथ्वीराज ने बताया कि राजीव के साथ एक साल पहले हादसा हो गया था। तब से वह मानसिक रूप से वो परेशान रहता था। कभी-कभी दिमाग पर गर्मी चढ़ जाती थी तो उल्टी-सीधी हरकत करने लगता था। वही पुलिस अधीक्षक राजीव द्विवेदी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। प्रथमदृष्टया युवक के मानसिक दबाव में होने की बात सामने आ रही है।

संवाददाता : अशोक कुशवाहा