Tuesday, 15 September 2026 | 12:35 AM
भारत

फर्रुखाबाद:अलावलपुर में केमिस्ट वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बुजुर्ग कोतवाल सिंह बाबा का जन्मदिन मनाया गया

फर्रुखाबाद: विकास खंड मोहम्मदाबाद के ग्राम अलावलपुर में संचालित वृद्धाश्रम में आज कैमिस्ट वेलफेयर सोसाइटी, कायमगंज द्बारा बुजुर्ग कोतवाल सिंह बाबा का जन्म दिवस केक कटवाकर व सभी को उपहार वितरित करने के साथ साथ वृक्षारोपण भी कराकर मनाया गया॥ इस कार्यक्रम में सभी वृद्धजनों को उपहार स्वरूप लोटा, गिलास,
Share:
फर्रुखाबाद:अलावलपुर में केमिस्ट वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बुजुर्ग कोतवाल सिंह बाबा का जन्मदिन मनाया गया
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद: विकास खंड मोहम्मदाबाद के ग्राम अलावलपुर में संचालित वृद्धाश्रम में आज कैमिस्ट वेलफेयर सोसाइटी, कायमगंज द्बारा बुजुर्ग कोतवाल सिंह बाबा का जन्म दिवस केक कटवाकर व सभी को उपहार वितरित करने के साथ साथ वृक्षारोपण भी कराकर मनाया गया॥
इस कार्यक्रम में सभी वृद्धजनों को उपहार स्वरूप लोटा, गिलास, प्रसाद रूप में बिस्किट व नमकीन तथा एक एक अंग वस्त्र ओढाकर सभी वृद्धजनों को सम्मानित भी किया गया॥
वृद्धाश्रम परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी किया गया जिसमें पांच पौधों का वृक्षारोपण किया गया तथा अगली बार के लिए सभी वृद्धजनों व स्टाफ 70 पौधों का लक्ष्य भी रखा गया॥
अतिथियों का आभार ज्ञापन करते हुए वृद्धाश्रम अधीक्षक मयंक सिंह ने कहा कि इससे पहले 10 वृद्धजनों का अवतरण दिवस मनाए गये हैं इसी क्रम में आज कोरोना काल के बाद पुनः अपने बुजुर्गों का अवतरण दिवस मनाने की सेवा का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है जिससे बुजुर्गों को भी हर्षोंउल्लास के साथ साथ उपहार प्राप्त करके आनंदमय अनुभव करते है॥
इस कार्यक्रम में सुमन गुप्ता व वरूण गुप्ता समेत स्टाफ वृद्धाश्रम फर्रुखाबाद उपस्थित रहे॥
र्रुखाबाद :संवाददाता धर्मवीर सिंह