Tuesday, 15 September 2026 | 3:43 AM
मनोरंजन

आखिर क्यों अमीषा को बड़े बैनर की फिल्में ना करने का हुआ दुख, क्या बोलीं एक्ट्रेस ?

अमीषा पटेल ने 5 साल के ब्रेक के बाद ‘गदर-2’ से कमबैक किया है। बॉक्स ऑफिस पर 503 करोड़ रुपए कमाने के बाद भी फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। अमीषा को ‘गदर-2’ की सक्सेस की खुशी होने के साथ ही अपने करियर में लिए कुछ फैसलों का अफसोस भी है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपने पूर्व मैनेजर के चलते
Share:
आखिर क्यों अमीषा को बड़े बैनर की फिल्में ना करने का हुआ दुख, क्या बोलीं एक्ट्रेस ?
Read in your preferred language.

अमीषा पटेल ने 5 साल के ब्रेक के बाद ‘गदर-2’ से कमबैक किया है। बॉक्स ऑफिस पर 503 करोड़ रुपए कमाने के बाद भी फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है।
अमीषा को ‘गदर-2’ की सक्सेस की खुशी होने के साथ ही अपने करियर में लिए कुछ फैसलों का अफसोस भी है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपने पूर्व मैनेजर के चलते कई बड़े फिल्ममेकर्स के साथ काम करने का मौका गंवाया था।अमीषा ने बताया, ‘हमारे बीच एक बहुत ही अच्छी फिल्म पर बात चल रही थी पर मेरे मैनेजर और भंसाली के बीच कुछ बात नहीं बनी।’
अमीषा ने आगे बताया, ‘मुझे इसके बारे में पता नहीं था। जब मैं उस मैनेजर से अलग हो गई तब एक दिन भंसाली ने मुझे इस बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे कई मौके थे जब हम साथ काम कर सकते थे पर वो मेरे मैनेजर से डील नहीं करना चाहते थे।
सिर्फ भंसाली ही नहीं बल्कि यश राज फिल्म्स और साजिद नाडियाडवाला समेत कई बैनर ने मुझे बाद में बताया कि वो मेरे मैनेजर की वजह से मुझसे डरते थे। ऐसे में मुझे कई बड़े बैनर और डायरेक्टर्स के साथ काम करने का मौका नहीं मिला।
इससे पहले बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए अमीषा ने बताया था कि फिल्म ‘गदर:एक प्रेम कथा’ रिलीज होने के बाद भंसाली ने उनसे रिटायर होने के लिए कहा था।
भंसाली ने कहा था कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआती दो फिल्मों से ही वो सब कुछ अचीव कर लिया है जो लोग अपने पूरे करियर में अचीव नहीं कर पाते।