Tuesday, 15 September 2026 | 2:43 AM
मनोरंजन

आखिर गौरी शाहरुख़ की किन आदतों से परेशान हैं, कहा- अच्छा हुआ तीनों बच्चों में नहीं उनके ये गुण

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान हाल ही में करण जौहर के शो कॉफी विद करण में पहुंचीं। गौरी कई सालों बाद इस शो में नजर आ रही हैं। शो में वह अपनी दोस्त महीप कपूर और भावना पांडे के साथ नजर आईं। इस दौरान गौरी ने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। गौरी ने पति शाहरुख खान को लेकर भी कई दिलचस्प बातें
Share:
आखिर गौरी शाहरुख़ की किन आदतों से परेशान हैं, कहा- अच्छा हुआ तीनों बच्चों में नहीं उनके ये गुण
Read in your preferred language.

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान हाल ही में करण जौहर के शो कॉफी विद करण में पहुंचीं। गौरी कई सालों बाद इस शो में नजर आ रही हैं। शो में वह अपनी दोस्त महीप कपूर और भावना पांडे के साथ नजर आईं। इस दौरान गौरी ने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। गौरी ने पति शाहरुख खान को लेकर भी कई दिलचस्प बातें बताईं। जहां गौरी ने कभी शाहरुख खान की तारीफ की तो वहीं उन्होंने ये भी बताया कि वह शुक्र मानती हैं कि शाहरुख की खराब और अजीब आदत उनके तीनों बच्चे आर्यन, सुहाना और अबराम में नहीं आईं।
दरअसल, रैपिड फायर राउंज में गौरी ने बताया कि शाहरुख की सबसे अजीब आदत क्या है और वह खुश हैं कि उनकी वो आदत उनके तीनों बच्चों पर नहीं आई। करण ने उनसे पूछा कि शाहरुख की एक ऐसी कौनसी क्वालिटी है जो उनके बच्चों में आनी चाहिए तब गौरी कहती हैं कि मैं खुश हूं कि उनमे शाहरुख की कुछ क्वालिटी नहीं है क्योंकि वो बिल्कुल भी क्वालिटी नहीं है। मेरे बच्चे समय पर आते हैं, वो सब काम समय पर करते हैं। इसके अलावा तीनों घंटे बाथरूम में नहीं रहते हैं। तो मैं खुश हूं कि उनमे ये आदत नहीं है।
गौरी की बात सुनकर करण भी हंसने लगते हैं। खैर गौरी, शाहरुख की तारीफ में भी बोलती हैं। वह कहती हैं कि शाहरुख काफी इजी इंसान हैं। वह चीजों को काफी कम्फर्टेबली हैंडल करते हैं। बच्चों और परिवार को बहुत आराम से हैंडल कर लेते हैं। वह सबके साथ कम्फर्टेबल रहते हैं और ये उनकी सबसे अच्छी बात है।गौरी ने इस दौरान बताया कि क्योंकि वह शाहरुख खान की पत्नी हैं तो इससे उन्हें प्रोफेशनल लाइफ में कोई फायदा नहीं मिलता। उन्होंने कहा, लोग मेरे साथ बतौर डिजाइनर काम के लिए आते हैं। लेकिन कई बार लोग मेरे साथ काम करने से झिझकते हैं क्योंकि मैं शाहरुख खान की पत्नी हूं। शाहरुख खान की पत्नी होने की वजह से 50 प्रतिशत मेरा काम नहीं होता है।