Monday, 14 September 2026 | 11:44 PM
भारत

अफगानिस्तान: लश्करगाह व कंधार पर तालिबान ने किया कब्जा, आतंकियों के चंगुल में आ चुका देश का दो-तिहाई हिस्सा

अफगानिस्तान के कई हिस्सों पर काबिज हो रहे तालिबान ने शुक्रवार को लश्करगाह के दक्षिणी शहर को अपने नियंत्रण में ले लिया। इस तरह अब तक लगभग दो तिहाई देश पर तालिबान काबिज हो गया है। तालिबान ने गुरुवार को पश्चिमी अफगानिस्तान के तीसरे सबसे बड़े शहर हेरात पर कब्जा कर लिया है। स्पुतनिक ने तालिबान के एक बयान
Share:
अफगानिस्तान: लश्करगाह व कंधार पर तालिबान ने किया कब्जा, आतंकियों के चंगुल में आ चुका देश का दो-तिहाई हिस्सा
Read in your preferred language.

अफगानिस्तान के कई हिस्सों पर काबिज हो रहे तालिबान ने शुक्रवार को लश्करगाह के दक्षिणी शहर को अपने नियंत्रण में ले लिया। इस तरह अब तक लगभग दो तिहाई देश पर तालिबान काबिज हो गया है। तालिबान ने गुरुवार को पश्चिमी अफगानिस्तान के तीसरे सबसे बड़े शहर हेरात पर कब्जा कर लिया है।

स्पुतनिक ने तालिबान के एक बयान का हवाला देते हुए कहा कि हेरात में पुलिस मुख्यालय पर भी कब्जा कर लिया गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तालिबान लड़ाके जब गोलियां बरसाते और नारे लगाते हुए हेरात की जामा मस्जिद के पास से गुजरे तो किसी ने भी उनका विरोध नहीं किया। सरकारी इमारतें खाली पड़ी रहीं। देश के तीसरे नंबर के शहर के इतनी आसानी से कब्जे में आने को तालिबान अपनी बहुत बड़ी कामयाबी मान रहा है। यह शहर बहुत ही पुराना बताया जाता है।

कहते हैं ईसा से 500 साल कभी सिकंदर ने भी हेरात को अपने कब्जे में लिया था। इस बीच, अल जजीरा ने बताया कि तालिबान ने कंधार शहर में प्रवेश कर लिया है। शहर की सीमा के भीतर विद्रोहियों और सरकारी बलों के बीच भारी लड़ाई चल रही थी।इससे पहले दिन में गजनी प्रांत की राजधानी गजनी सिटी पर भी कब्जा हो गया। इस शहर पर कब्जे के साथ ही तालिबान राष्ट्रीय राजधानी काबुल के और करीब पहुंच गया है। काबुल से गजनी महज 130 किलोमीटर दूर है। तालिबान का देश के 34 प्रांतों में से अब 11 पर नियंत्रण हो चुका है। कई अन्य शहरों पर भी कब्जे को लेकर लड़ाई तेज हो गई है।