Tuesday, 15 September 2026 | 3:28 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद में एडीजी कानपुर जोन ने की कानून-व्यवस्था व साइबर अपराध नियंत्रण पर समीक्षा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2025 एडीजी कानपुर जोन श्री आलोक सिंह एवं डीआईजी कानपुर श्री हरीश चन्दर ने जनपद फतेहगढ़ के दौरे के दौरान रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में आगामी राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्र
Share:
फर्रुखाबाद में एडीजी कानपुर जोन ने की कानून-व्यवस्था व साइबर अपराध नियंत्रण पर समीक्षा
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2025 एडीजी कानपुर जोन श्री आलोक सिंह एवं डीआईजी कानपुर श्री हरीश चन्दर ने जनपद फतेहगढ़ के दौरे के दौरान रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की।

बैठक में आगामी राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस सहित अन्य त्योहारों पर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था की स्थिति, अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए।

साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने पर जोर दिया गया। साथ ही, साइबर सेल एवं साइबर थाना में Cytrain पोर्टल के माध्यम से बेसिक रिस्पांडर और इन्वेस्टीगेशन प्रशिक्षण प्रदान कर पुलिस कर्मियों की तकनीकी क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए गए, जिससे अधिक से अधिक पुलिसकर्मी साइबर अपराधों की जांच में दक्ष बन सकें।

अधिकारियों ने सभी थाना प्रभारियों को सतर्क रहते हुए किसी भी आपराधिक गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने और त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने अपनी तैयारियों की जानकारी दी और एडीजी एवं डीआईजी ने आवश्यक सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।