Monday, 14 September 2026 | 10:58 PM
भारत

फर्रुखाबाद: अपर पुलिस अधीक्षक ने मेरापुर में कानून-व्यवस्था हेतु पैदल गश्त की

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 नवम्बर 2025 जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ अरुण कुमार सिंह द्वारा शनिवार को थाना मेरापुर क्षेत्र के मुख्य बाजार में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई। एएसपी ने बाजार में मौजूद दुकानदारों, स्थानीय
Share:
फर्रुखाबाद: अपर पुलिस अधीक्षक ने मेरापुर में कानून-व्यवस्था हेतु पैदल गश्त की
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 नवम्बर 2025 जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ अरुण कुमार सिंह द्वारा शनिवार को थाना मेरापुर क्षेत्र के मुख्य बाजार में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई।

एएसपी ने बाजार में मौजूद दुकानदारों, स्थानीय नागरिकों और राहगीरों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा से संबंधित उनकी समस्याएँ भी जानीं। उन्होंने पुलिस टीम को निर्देशित करते हुए कहा कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाई जाए और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए।

पैदल गश्त के दौरान उन्होंने चौक-चौराहों, बाजार गलियों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीट पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से क्षेत्र में भ्रमण करने, दुकानदारों के साथ संवाद बनाए रखने तथा किसी भी घटना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अपर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की इस सक्रियता से स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत होती दिखाई दी।