Monday, 14 September 2026 | 11:46 PM
मनोरंजन

फिल्म इंडस्ट्री की ग्लैमरस क्वीन कही जाने वाली अभिनेत्री जीनत अमान ने किया खुलासा

जीनत अमान फिल्म इंडस्ट्री की ग्लैमरस क्वीन कही जाने वाली अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग और खूबसूरती से 80 के दशक में अपना दबदबा कायम रखा। आज भी उनकी फिल्में दर्शक दिलचस्पी से देखते हैं। उस दौर की टॉप अभिनेत्रियों में जीनत का नाम सबसे आगे लिया जाता है। खास बात यह है कि उन्होंने अपने अब त
Share:
फिल्म इंडस्ट्री की ग्लैमरस क्वीन कही जाने वाली अभिनेत्री जीनत अमान ने किया खुलासा
Read in your preferred language.

जीनत अमान फिल्म इंडस्ट्री की ग्लैमरस क्वीन कही जाने वाली अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग और खूबसूरती से 80 के दशक में अपना दबदबा कायम रखा। आज भी उनकी फिल्में दर्शक दिलचस्पी से देखते हैं।
उस दौर की टॉप अभिनेत्रियों में जीनत का नाम सबसे आगे लिया जाता है।
खास बात यह है कि उन्होंने अपने अब तक के करियर में सफलता, दौलत और शोहरत हासिल की है. हालाँकि, वह आज भी किसी पार्टी में जाते वक्त दूसरे से मांग कर कपड़े पहनती हैं। हाँ ये सुनकर आप लोगों को हैरानी होगी लेकिन ये खुलासा उन्होंने खुद किया है.
कुछ दिनों पहले जीनत अमान ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था. इसके बाद से देखा जा सकता है कि वह सोशल मीडिया पर काफी ऑनलाइन रहती हैं। वे कुछ पोस्ट शेयर कर अपने फैंस से जुड़े रहने का प्रयास कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि वह लोगों से कपड़े और ज्वैलरी किराए पर लेकर इस्तेमाल करती हैं।
उन्होंने कहा कि सेलिब्रिटीज के महंगे कपड़ों या उनकी जीवनशैली से शर्मिंदा होने की कोई जरूरत नहीं है। जो कुछ भी है उसमें खुश रहना चाहिए। मेरे पास जो आभूषण हैं, वे मुझे अर्जेंटम के विमल ने उधार दिए थे। जिसको पहनने के बाद मैं उसको वापस कर दूंगी।
एक्ट्रेस का कहना है कि, "मैं बस यही कहती हूं कि युवाओं को अपने खर्च पर नियंत्रण रखना चाहिए। मैं अक्सर कुछ युवाओं को देखती हूं जो मशहूर डिजाइनर कपड़े पहनते हैं। आप कपड़े किराए पर ले सकते हैं या खरीद सकते हैं, मगर जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। अपना बैंक बैलेंस बनाए रखें। आपको इसी में संतुष्ट रहना चाहिए।" जो कपड़े आप पहनते हैं।"