Tuesday, 15 September 2026 | 12:31 AM
मनोरंजन

फिल्म जगत में लगातार एक्टर, एक्ट्रेस न्यूड फोटोशूट करने में लगे हुए हैं,

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का न्यूड फोटोशूट इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। फैंस जहां उनके इस बोल्ड अंदाज की तारीफें करते दिखाई पड़े वहीं ट्रोल्स ने उन पर जमकर मीम्स बनाए। रणवीर सिंह की न्यूड तस्वीरों से उठा तूफान अभी थमा भी नहीं था कि अब एक और एक्ट्रेस की न्यूड तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ गई हैं। स
Share:
फिल्म जगत में लगातार एक्टर, एक्ट्रेस न्यूड फोटोशूट करने में लगे हुए हैं,
Read in your preferred language.

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का न्यूड फोटोशूट इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। फैंस जहां उनके इस बोल्ड अंदाज की तारीफें करते दिखाई पड़े वहीं ट्रोल्स ने उन पर जमकर मीम्स बनाए। रणवीर सिंह की न्यूड तस्वीरों से उठा तूफान अभी थमा भी नहीं था कि अब एक और एक्ट्रेस की न्यूड तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ गई हैं। सिंगर-एक्ट्रेस जोनिफर लोपेज ने अपने बर्थडे पर फैंस को न्यूड तस्वीरों का तोहफा दिया है।
हॉलीवुड सुपरस्टार जेनिफर लोपेज ने संडे को अपना 53वां बर्थडे सेलिब्रेट किया और इस दिन उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कंप्लीटली न्यूड तस्वीरें शेयर कर दीं। जैनिफर ने अपनी इंस्टा स्टोरी और एक वीडियो के थंबनेल में अपनी न्यूड फोटोज डाली हैं। हालांकि वीडियो पर क्लिक करने पर आप उन्हें ब्लैक मोनोकनी में खुद को प्यार करते देख सकते हैं।
रणवीर सिंह की फोटोज की तुलना में जैनिफर लोपेज की तस्वीरों पर फैंस ने तारीफों के पुल बांधे हैं और इक्का-दुक्का यूजर्स ने ही उन्हें ट्रोल किया है। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया, 'परफेक्शन'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्या सचमुच आप 53 की हुई हो?' एक शख्स ने लिखा- 53 में आप ऐसी दिख रही हो।
बता दें कि JLO Care जेनिफर लोपेज का स्किनकेयर ब्रांड है और उन्होंने ये वीडियो अपने ब्रांड और उसके प्रोडक्ट को प्रमोट करने के लिए डाला था। गौरतलब है कि जेनिफर लोपेज का ये वीडियो रणवीर सिंह की तस्वीरों के चंद दिनों बाद आया है। रणवीर सिंह ने पेपर मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया थी जिसकी तस्वीरों में इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था।