Tuesday, 15 September 2026 | 2:21 AM
मनोरंजन

सेहत को लेकर फर्जी खबर उड़ाने वालों को एक्टर धर्मेंद्र ने दिया फिल्मी अंदाज में जवाब..

86 साल के हो चुके वेटरन एक्टर धर्मेंद्र के अस्पताल में भर्ती होने की खबरों ने जोर पकड़ा था। जिसने उनके फैंस की चिंता को बढ़ा दिया था। लेकिन इसी बीच अब बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए फैंस को अपनी सेहत की जानकारी देते हुए बताया कि वह बिलकुल स्वस्थ हैं।
Share:
सेहत को लेकर फर्जी खबर उड़ाने वालों को एक्टर धर्मेंद्र ने दिया फिल्मी अंदाज में जवाब..
Read in your preferred language.

86 साल के हो चुके वेटरन एक्टर धर्मेंद्र के अस्पताल में भर्ती होने की खबरों ने जोर पकड़ा था। जिसने उनके फैंस की चिंता को बढ़ा दिया था। लेकिन इसी बीच अब बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए फैंस को अपनी सेहत की जानकारी देते हुए बताया कि वह बिलकुल स्वस्थ हैं। जिसके बाद उनके चाहने वालों ने भी चैन की सांस ली। धर्मेंद्र यही नहीं रुके अपने प्यार भरे अंदाज में धर्मेंद्र ने उनकी तबीयत को लेकर झूठे रयूमर पर भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।
इन सभी रयूमर्स के बीच धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर अब गलत अफवाह उड़ाने वाले लोगों को अपने ही अंदाज में करारा जवाब दिया है। वेटरन एक्टर धर्मेंद्र ने अपने अस्पताल में भर्ती होने की खबर फैलने के कुछ घंटो बाद ही अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में धर्मेंद्र ने कहा, 'हेलो फ्रेंड्स, बी पॉजिटिव, लाइफ भी पॉजिटिव होनी चाहिए। मैं चुप हूं बीमार नहीं, कोई बात नहीं कुछ न कुछ हवा उड़ती रहती है, बात चलती रहती है। वो मेरा गाना था, 'बुरा मत सुनो, बुरा मत देखो। एक-दूसरे से प्यार करो और एक-दूसरे की परवाह करो, जिंदगी बहुत ही खूबसूरत है, लव यू टेक केयर'।

धर्मेंद्र ने इस वीडियो को शेयर करते हुए अपने फैंस पर खूब प्यार बरसाया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'फ्रेंड्स, आप सभी को ढेर सारा प्यार'। इस वीडियो पर धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने भी कमेंट करते हुए लिखा, 'लव यू पापा'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'आपकी इस प्रेरणा के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। हम सभी पॉजिटिव हैं, आपकी वजह से। पॉजिटिव एनर्जी भगवान की दी हुई देन है। आप बहुत ही अच्छे इन्सान हैं'। अन्य यूजर ने लिखा, 'हम सब आपसे बहुत ही प्यार करते हैं, भगवान करें आप हमेशा ऐसे ही खुश और स्वस्थ रहें
धर्मेंद्र से पहले उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल भी अपने पिता के अस्पताल में भर्ती होने के रयूमर्स को गलत बता चुके हैं। अपने पिता के स्वास्थ को लेकर पीटीआई से बातचीत करते हुए सनी देओल ने कहा था, 'मेरे पिता बिलकुल ठीक हैं और बिलकुल स्वस्थ हैं' दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को बीते महीने पीठ में दर्द होने की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। ठीक होने के बाद घर लौटे एक्टर ने बताया था कि उन्हें मस्सल पेन की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। धर्मेंद्र के आगामी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आए थे।