Monday, 14 September 2026 | 11:45 PM
भारत

शिवपुरी गणगौर पूजा के दौरान हादसा:दीपक जलाते समय साड़ी में लगी आग, डॉक्टर बोले- 35% तक झुलस गया है शरीर

शिवपुरी की विवेकानंद कॉलोनी में गणगौर पूजन के दौरान हादसा हो गया। एक महिला की साड़ी ने आग पकड़ ली। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के पति राजवल्लभ शर्मा ने बताया कि वह घर से ऑफिस के लिए निकला था। सोमवार सुबह से ही उसकी पत्नी शशि शर्मा गणगौर पूजा की तैयारी में लगी थी। पूजा की शुरुआत
Share:
शिवपुरी गणगौर पूजा के दौरान हादसा:दीपक जलाते समय साड़ी में लगी आग, डॉक्टर बोले- 35% तक झुलस गया है शरीर
Read in your preferred language.

शिवपुरी की विवेकानंद कॉलोनी में गणगौर पूजन के दौरान हादसा हो गया। एक महिला की साड़ी ने आग पकड़ ली। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

महिला के पति राजवल्लभ शर्मा ने बताया कि वह घर से ऑफिस के लिए निकला था। सोमवार सुबह से ही उसकी पत्नी शशि शर्मा गणगौर पूजा की तैयारी में लगी थी। पूजा की शुरुआत में उसकी पत्नी ने दीपक जलाया। शशि की साड़ी दीपक की लौ के संपर्क में आ गई। आग देखकर पत्नी घबरा गई। घर में मौजूद सदस्यों ने आग बुझाई।

शशि को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर का कहना है कि शशि का शरीर आग से 35 प्रतिशत तक झुलस गया है।