Tuesday, 13 October 2026 | 4:12 AM
खेल

अभिषेक का ऐतिहासिक कारनामा: 18 गेंदों में फिफ्टी जड़ बनाए दो रिकॉर्ड

Share:
अभिषेक का ऐतिहासिक कारनामा: 18 गेंदों में फिफ्टी जड़ बनाए दो रिकॉर्ड
Read in your preferred language.
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में रविवार को अभिषेक ने महज 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो हजार रन भी पूरे कर लिए। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। अभिषेक की 30 गेंदों में 69 रनों की पारी के दम पर भारत ने 223 रन बनाए। अभिषेक ने अपनी पारी में छह छक्के और पांच चौके लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 230 का रहा।