Tuesday, 15 September 2026 | 5:33 AM
मनोरंजन

शाहरुख खान की फिल्म के लिए अब्दू रोजिकने बुक किया पूरा थिएटर, झूमे जो पठान पर किया मजेदार डांस

बिग बॉस 16 फेम अब्दू रोजिक को जनता से बहुत प्यार मिल रहा हैं। तजाकिस्तान से ताल्लुक रखने वाले 3 फुट के अब्दू ने भारत में अपनी एक तगड़ी फैन फॉलोइंग बना ली है। हाल ही में उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म पठान देखने के लिए पूरा थिएटर बुक कर लिया था, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो मे
Share:
शाहरुख खान की फिल्म के लिए अब्दू रोजिकने बुक किया पूरा थिएटर, झूमे जो पठान पर किया मजेदार डांस
Read in your preferred language.

बिग बॉस 16 फेम अब्दू रोजिक को जनता से बहुत प्यार मिल रहा हैं। तजाकिस्तान से ताल्लुक रखने वाले 3 फुट के अब्दू ने भारत में अपनी एक तगड़ी फैन फॉलोइंग बना ली है। हाल ही में उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म पठान देखने के लिए पूरा थिएटर बुक कर लिया था, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में अब्दू ब्राउन लेदर जैकेट में काफी क्यूट लग रहे हैं। साथ ही उन्होंने अपने फैंस और पैपराजी को भी साथ में फिल्म देखने के लिए इनवाइट किया था। इस वीडियो में अब्दू पठान के गाने ‘झूमे जो पठान’ पर डांस करते नजर आए। डांस के साथ वो ये भी कहते नजर आए कि वो लोग शाहरुख खान से मिलना उनका ड्रीम है। अब्दू ने कहा- ‘शाहरुख सर, हम लोग आपके इंतजार कर रहे हैं, हमने आपको देखने के लिए पूरा थिएटर बुक किया है।अब्दू के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- ‘पूरा थिएटर बुक किया था इन्होंने, पठान का कलेक्शन तो बढ़ेगा ही।’ वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- ‘छोटे भाईजान।’