Tuesday, 15 September 2026 | 7:20 AM
भारत

दिल्ली MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी ने मारी बाजी

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम (MCD) के चुनाव में बहुमत हासिल कर लिया। 250 सीटों वाले MCD में आम आदमी पार्टी को 134 सीटें मिली, जो बहुमत से 8 ज्यादा हैं। वहीं भाजपा को 104, कांग्रेस को 9 और 3 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत हुई। इधर, BJP अभी भी मेयर पद की लड़ाई में है। भाजपा के IT सेल के प्
Share:
दिल्ली MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी ने मारी बाजी
Read in your preferred language.

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम (MCD) के चुनाव में बहुमत हासिल कर लिया। 250 सीटों वाले MCD में आम आदमी पार्टी को 134 सीटें मिली, जो बहुमत से 8 ज्यादा हैं। वहीं भाजपा को 104, कांग्रेस को 9 और 3 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत हुई।

इधर, BJP अभी भी मेयर पद की लड़ाई में है। भाजपा के IT सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा, 'अब दिल्ली का मेयर चुनने की बारी है। यह देखना होगा कि किसका पलड़ा भारी रहता है। अब पार्षद तय करेंगे कि उनका मेयर कौन होगा।' मालवीय ने उदाहरण देते हुए बताया कि पार्षदों की संख्या कम होने के बावजूद चंडीगढ़ में भाजपा का मेयर है।