Tuesday, 15 September 2026 | 3:23 AM
उत्तर प्रदेश

बेटी की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे युवक को टक्कर अज्ञात वाहन ने मारी, गंभीर घायल, फर्रुखाबाद रेफर

कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक अपनी बेटी की शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहा था।यह घटना गुरुवार की देर शाम कायमगंज - फर्रुखाबाद मार्ग के हज़ियापुर के पास हुई। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी पवन (पुत्र राधेश्याम) अपनी बेटी श
Share:
बेटी की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे युवक को टक्कर अज्ञात वाहन ने मारी, गंभीर घायल, फर्रुखाबाद रेफर
Read in your preferred language.

कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक अपनी बेटी की शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहा था।यह घटना गुरुवार की देर शाम कायमगंज - फर्रुखाबाद मार्ग के हज़ियापुर के पास हुई। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी पवन (पुत्र राधेश्याम) अपनी बेटी शिवा की शादी के कार्ड फर्रुखाबाद में रिश्तेदारों को बांटकर घर लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर लगने से पवन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल पवन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक जितेंद्र बहादुर ने बताया कि युवक को प्राथमिक उपचार दिया गया है। उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें उच्च चिकित्सा के लिए फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया है।घायल पवन ने बताया कि उनकी बेटी शिवा की शादी आगामी 13 दिसंबर, शनिवार को होनी है। इस हादसे से परिवार में चिंता का माहौल है

संवाददाता : विनेश कुमार कायमगंज