लखनऊ में शुक्रवार देर रात एक युवक ने गोमती रिवर फ्रंट के पास अपनी बाइक लगाकर गोमती नदी में छलांग लगा दी। आसपास से गुजर रहे लोगों के यह नजारा देखकर होश उड़ गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवक को बचा लिया। जांच में सामने आया है कि पारिवारिक कलह के चलते युवक ने यह कदम उठाया। परिजनों ने इस विषय में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।
हजरतंगज पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे युवक के गोमती नदी में कूदने की सूचना पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उसको बचा लिया गया। गोताखोरों ने करीब 35 मिनट की मशक्कत के बाद उसको रस्सी के सहारे बाहर खींचा और नाव से किनारे लाए। पूछताछ में सामने आया है कि युवक ने पारिवारिक कलह के चलते यह कदम उठाया है। दूसरी तरफ घटना के बाद सूचना पर पहुंचे पिता और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बेटे को सकुशल बाहर निकालने पर पिता अपनी भावनाओं को नहीं रोक सके और पुलिस कर्मियों को पैरों पर गिर पड़े। उन्होंने सबसे परिवार की इज्जत की दुहाई देकर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।
उत्तर प्रदेश
गोमती रिवर फ्रंट के पास अपनी बाइक लगाकर गोमती नदी में छलांग लगा दी एक युवक ने
लखनऊ में शुक्रवार देर रात एक युवक ने गोमती रिवर फ्रंट के पास अपनी बाइक लगाकर गोमती नदी में छलांग लगा दी। आसपास से गुजर रहे लोगों के यह नजारा देखकर होश उड़ गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवक को बचा लिया।
Read in your preferred language.