लखनऊ विश्वविद्यालय में दोपहर में एक युवक फंदे से झूल गया। लोगों ने उसे देखते ही फौरन एम्बुलेंस बुला ली। उसके बाद उसे आनन फानन में सिविल अस्पताल ले गए। इस दौरान उसकी सांस चल रही थी। डॉक्टरों ने चेक -अप के बाद उसे KGMU ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। उसकी पहचान टेंटकर्मी के तौर पर हुई है। घटना बुधवार दोपहर की है।
सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि 108 एंबुलेंस से बबलू नाम का युवक गंभीर हालत में लाया गया था। बताया गया कि वो रस्सी के फंदे पर झूल गया था। इमरजेंसी के डॉक्टरों ने एंबुलेंस में ही उसका परीक्षण किया। इस दौरान उसकी सांस चल रही थी। लेकिन वह बातचीत नहीं कर पा रहा था। रेस्पॉन्ड न करने पर उसे KGMU ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया हैं।
KGMU प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर में गंभीर हालत में मरीज को भर्ती किया गया हैं। ट्रॉमा मेडिसिन विभाग में उसका इलाज चल रहा हैं। अगले 24 घंटे युवक के लिए बेहद अहम हैं।
दरअसल लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में शनिवार और रविवार को 2 दिवसीय लखनऊ कौशल महोत्सव का आयोजन किया गया था। इस दौरान NSDC की ओर से रोजगार मेला लगाया गया था। कार्यक्रम के दूसरे और अंतिम दिन रक्षामंत्री और लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह पहुंचे थे। उन्होंने 10 चयनित युवाओं को अपने हाथों से जॉब ऑफर लेटर सौंपे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और लखनऊ महानगर के पदाधिकारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री के अलावा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री, मेयर सुषमा खर्कवाल, MLC रामचंद्र प्रधान समेत बड़ी संख्या में पार्टी संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद थे।
उत्तर प्रदेश
लखनऊ विश्वविद्यालय में दोपहर में एक युवक फंदे से झूल गया
लखनऊ विश्वविद्यालय में दोपहर में एक युवक फंदे से झूल गया। लोगों ने उसे देखते ही फौरन एम्बुलेंस बुला ली। उसके बाद उसे आनन फानन में सिविल अस्पताल ले गए। इस दौरान उसकी सांस चल रही थी। डॉक्टरों ने चेक -अप के बाद उसे KGMU ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। उसकी पहचान टेंटकर्मी के तौर पर हुई है। घटना बुधवार दोपहर
Read in your preferred language.