Tuesday, 15 September 2026 | 12:29 AM
भारत

आजमगढ में दीपावली पर मानवता का संदेश: रविन्द्र कुमार ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुज़ुर्गों संग मनाई खुशियाँ

आज़मगढ़:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अक्टूबर 2025 दीपावली के पावन पर्व पर जहाँ लोग अपने परिवार के साथ खुशियाँ मना रहे हैं, वहीं आजमगढ़ के बघौरा इनामपुर, तहसील निज़ामाबाद स्थित वृद्धाश्रम में एक संवेदनशील दृश्य देखने को मिला। समाजसेवी रविन्द्र कुमार ने यहाँ पहुँचकर वृद्धजनों के साथ समय बिताया और उन्हें त्य
Share:
आजमगढ में दीपावली पर मानवता का संदेश: रविन्द्र कुमार ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुज़ुर्गों संग मनाई खुशियाँ
Read in your preferred language.

आज़मगढ़:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अक्टूबर 2025 दीपावली के पावन पर्व पर जहाँ लोग अपने परिवार के साथ खुशियाँ मना रहे हैं, वहीं आजमगढ़ के बघौरा इनामपुर, तहसील निज़ामाबाद स्थित वृद्धाश्रम में एक संवेदनशील दृश्य देखने को मिला। समाजसेवी रविन्द्र कुमार ने यहाँ पहुँचकर वृद्धजनों के साथ समय बिताया और उन्हें त्योहार की खुशियों में शामिल किया।

रविन्द्र कुमार ने आगामी सर्दी को देखते हुए वृद्धाश्रम के सभी निवासियों को गर्म कपड़े, बेडशीट, फल और मिठाई वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने वृद्धजनों से आत्मीय संवाद किया तथा उनके ख़ान-पान, स्वास्थ्य और आश्रम की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि “वृद्धजन हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं, उनका आशीर्वाद ही सच्ची संपत्ति है। दीपावली का वास्तविक आनंद तभी है जब हम इन बुज़ुर्गों के चेहरों पर मुस्कान ला सकें।”

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी वृद्धजनों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और आश्रम प्रशासन को सेवा भाव से कार्य करने के लिए सराहा।

इस तरह रविन्द्र कुमार ने समाज को यह संदेश दिया कि दीपावली केवल घरों में दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि मानवता और करुणा के दीप जलाने का अवसर भी है।