Tuesday, 15 September 2026 | 3:51 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रूखाबाद में वंदेमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य पदयात्रा का आयोजन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 नवम्बर 2025 राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज फर्रूखाबाद में जिला प्रशासन द्वारा भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में यह पदयात्रा स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम, फतेहगढ़ से आर
Share:
फर्रूखाबाद में वंदेमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य पदयात्रा का आयोजन
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 नवम्बर 2025 राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज फर्रूखाबाद में जिला प्रशासन द्वारा भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में यह पदयात्रा स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम, फतेहगढ़ से आरंभ होकर फतेहगढ़ चौराहा होते हुए अंबेडकर तिराहे तक पहुँची और वहीं से वापस स्टेडियम तक संपन्न हुई।

पदयात्रा के दौरान देशभक्ति का माहौल देखते ही बनता था। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लिए ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम पहुँचने के बाद वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया, जिसमें अधिकारियों, विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, पी.डी. डी.आर.डी.ए., जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी, एन.सी.सी. कैडेट्स, पी.आर.डी. जवान, तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा है, जिसने देश के करोड़ों लोगों में देशभक्ति की भावना जाग्रत की। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना के साथ आगे बढ़ें और भारत को विश्व गुरु बनाने में अपना योगदान दें।

इस अवसर पर स्टेडियम परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने देशभक्ति गीतों और नारों से माहौल को जीवंत बना दिया।