लखनऊ के मड़ियाव थाना क्षेत्र स्थित केशव नगर कबाड़ मंडी में बुधवार देर रात आग लग गई। आग की लपटें उठते देख लोगों ने दमकल और कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पर पहुंची तीन दमकल की गाड़ियों ने 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया। आग से तीन लोगों की दुकानों में रखा समान जल गया।
सीएफओ मंगेश कुमार ने बताया कि रात 12:01 बजे कंट्रोल रूम को केशव नगर कबाड़ मंडी में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन बीकेटी से दो फायर टेंडर और एक टेंडर फायर स्टेशन चौक से भेजा गया था। दमकल कर्मियों ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया। आग से तीन दुकाने जलने की बात सामने आई है। कबाड़ होने से आग तेजी से फैल गई थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। नुकसान और आग के कारणों का पता जांच के बाद ही लग सकेगा। दूसरी तरफ आग लगने से आसपास से गुजर रहे लोगों ने वाहनों को रोक कर वीडियो बनाने लगे। जिससे सड़क पर भीड़ बढ़ती देख पुलिस ने लोगों को हटाया।
उत्तर प्रदेश
मड़ियाव थाना क्षेत्र स्थित केशव नगर कबाड़ मंडी में बुधवार देर रात आग लग गई।
लखनऊ के मड़ियाव थाना क्षेत्र स्थित केशव नगर कबाड़ मंडी में बुधवार देर रात आग लग गई। आग की लपटें उठते देख लोगों ने दमकल और कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पर पहुंची तीन दमकल की गाड़ियों ने 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया। आग से तीन लोगों की दुकानों में रखा समान जल गया। सीएफओ मंगेश कुमार ने बताया कि र
Read in your preferred language.