फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अगस्त 2025 आज 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनपद फतेहगढ़ में पुलिस लाइन परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए उनके त्याग और बलिदान को याद करने का आह्वान किया।ध्वजारोहण एवं शपथ ग्रहण के बाद उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को मिष्ठान वितरित किया गया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव नहीं बल्कि यह हमें अपने कर्तव्यों, अनुशासन और देशभक्ति के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में पुलिस लाइन के समस्त अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य आमजन भी मौजूद रहे। देशभक्ति के गीतों और जोश से ओत-प्रोत माहौल में तिरंगे के सम्मान में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
उत्तर प्रदेश
फर्रुखाबाद पुलिस लाइन परिसर में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अगस्त 2025 आज 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनपद फतेहगढ़ में पुलिस लाइन परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारि
Read in your preferred language.