Tuesday, 15 September 2026 | 12:29 AM
भारत

CBI के 53 अफसर करेंगे मणिपुर हिंसा की जांच, टीम में 29 महिलाएं

मणिपुर हिंसा के मामलों की जांच के लिए CBI ने 53 अफसरों की लिस्ट तैयार की है। इनमें 29 महिलाएं शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, यह अपनी तरह का पहला मोबिलाइजेशन है, जिसमें इतनी बड़ी संख्या में महिला अधिकारियों को एक साथ सर्विस में तैनात किया गया है। CBI मणिपुर हिंसा से जुड़े 17 मामलों की जांच कर रही ह
Share:
CBI के 53 अफसर करेंगे मणिपुर हिंसा की जांच, टीम में 29 महिलाएं
Read in your preferred language.

मणिपुर हिंसा के मामलों की जांच के लिए CBI ने 53 अफसरों की लिस्ट तैयार की है। इनमें 29 महिलाएं शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, यह अपनी तरह का पहला मोबिलाइजेशन है, जिसमें इतनी बड़ी संख्या में महिला अधिकारियों को एक साथ सर्विस में तैनात किया गया है। CBI मणिपुर हिंसा से जुड़े 17 मामलों की जांच कर रही है। इनमें महिलाओं के कथित यौन उत्पीड़न से संबंधित दो मामले भी शामिल हैं।
मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदाय के बीच 3 मई से जारी हिंसा में 160 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि मणिपुर में 6523 FIR दर्ज की गई हैं। इनमें से 11 केस महिलाओं और बच्चों की हिंसा से जुड़े हैं।