Monday, 14 September 2026 | 11:55 PM
भारत

सऊदी अरब में 4 प्रवासीयों को किया गया गिरफ्तार,

सऊदी अरब में चार प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किये गए प्रवासियों पर ताबें की केबल चोरी करने का आरोप लगा है। एक हफ्ते में राज्य में इस तरह की दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले भी केबल चोरी एक गिरोह को गिरफ्तार किया गया था। सऊदी की स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक गिर
Share:
सऊदी अरब में 4 प्रवासीयों को किया गया गिरफ्तार,
Read in your preferred language.

सऊदी अरब में चार प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किये गए प्रवासियों पर ताबें की केबल चोरी करने का आरोप लगा है। एक हफ्ते में राज्य में इस तरह की दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले भी केबल चोरी एक गिरोह को गिरफ्तार किया गया था। सऊदी की स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किये गए सभी प्रवासियों ने करीब 70,000 सऊदी रियाल कीमत के तांबे के केबल चुराया था। ये सभी प्रवासी केबल की चोरी करने के बाद उन्हें बेचते थे। पुलिस ने बताया की एक ख़ुफ़िया जानकारी मिलने के बाद से सभी प्रवासियों पर नजर रखी जा रही थी।

स्थानीय पुलिस प्रवक्ता कैप्टन मोहम्मद अल दुरिहम ने बताया कि, गिरफ्तार किये गए प्रवासियों में चार बांग्लादेशियों और एक भारतीय नागरिक हैं। उन्होंने बताया की चारों ने पूर्वी सऊदी अरब में निर्माणाधीन इमारतों से केबल, बिजली जनरेटर और एल्यूमीनियम के सामान चुराए थे। फ़िलहाल सभी को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही के लिए भेज दिया गया है।