Tuesday, 15 September 2026 | 12:00 AM
उत्तर प्रदेश

4 दिन पूर्व गायब बालक का शव मिला तालाब में, हडकंप

जौनपुर: सरपतहां थाना क्षेत्र के बघरवारा गांव के तालाब में एक बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।क्षेत्र के बघरवारा गांव निवासी पवन कुमार बिंद का 8 वर्षीय पुत्र अमित अपने घर के करीब प्राथमिक विद्यालय के पास खेल रहा था रविवार क
Share:
Read in your preferred language.

जौनपुर: सरपतहां थाना क्षेत्र के बघरवारा गांव के तालाब में एक बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।क्षेत्र के बघरवारा गांव निवासी पवन कुमार बिंद का 8 वर्षीय पुत्र अमित अपने घर के करीब प्राथमिक विद्यालय के पास खेल रहा था रविवार की रात जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने आस-पास ढूंढना शुरू किया। बच्चे के दादा प्रहलाद बिंद ने बताया रविवार की देर रात पूरा गांव ढूंढने के बाद जब उठा कहीं पता नहीं चला तो उन्होंने इसकी सूचना सरपतहां पुलिस को दी। पुलिस ने मामले को पंजीकृत कर खोजना शुरू किया मगर वह असफल रहे। वृहस्पतिवार को प्रातः उक्त गांव के एक तालाब में अमित का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।