Tuesday, 15 September 2026 | 7:13 AM
भारत

तमिलनाडु के करूर में रैली में भगदड़ से 36 लोगों की मौत ?

तमिलनाडु के करूर में शनिवार (27 सितंबर) को एक्टर विजय की रैली में अचानक अफरा-तफरी मच गई, जिसमें कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए कई लोगों की हालत गंभीर बताया जा रहा है कि इस घटना में कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि आपातकालीन टीमें और वरिष्ठ राज्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच
Share:
तमिलनाडु के करूर में रैली में भगदड़ से 36 लोगों की मौत ?
Read in your preferred language.

तमिलनाडु के करूर में शनिवार (27 सितंबर) को एक्टर विजय की रैली में अचानक अफरा-तफरी मच गई, जिसमें कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए

कई लोगों की हालत गंभीर

बताया जा रहा है कि इस घटना में कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि आपातकालीन टीमें और वरिष्ठ राज्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. तमिलनाडु वेत्री कझगम (टीवीके) नेता और अभिनेता विजय की ओर से आयोजित यह रैली वेलुसामीपुरम में शाम लगभग 7:20 बजे शुरू हुई थी.

बिजली गुल होने से मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक बिजली गुल होने से कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई. विजय का भाषण सुनने के लिए इकट्ठा हुए हजारों लोग भीड़ में फंस गए. घटना से पहले, विजय अवैध रेत खनन, खनिज चोरी और करूर को प्रभावित करने वाले अन्य नागरिक मुद्दों सहित स्थानीय शिकायतों को लेकर बात कर रहे थे. उन्होंने डीएमके सरकार की आलोचना की और अगले छह महीनों में सत्ता परिवर्तन की भविष्यवाणी की, लेकिन जैसे ही बत्ती बुझी, भरी भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई.

खराब वेंटिलेशन और भीड़भाड़ ने बिगाड़ी स्थिति !

अधिकारियों के अनुसार, खराब वेंटिलेशन और भीड़भाड़ ने स्थिति और बिगाड़ दी. माता-पिता और स्वयंसेवक बेहोश बच्चों को कार्यक्रम स्थल से बाहर ले जाते देखे गए, जबकि अन्य लोग एम्बुलेंस और पुलिस वाहनों के लिए जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे. करूर के एसपी के नेतृत्व में पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को स्थिर किया और इमरजेंसी सेवाओं के लिए रास्ते खोले. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने स्थिति पर नजर रखते हुए तत्काल आपातकालीन प्रतिक्रिया के आदेश दिए हैं.