Sunday, 25 October 2026 | 1:50 PM
उत्तर प्रदेश

शरद पूर्णिमा गंगा स्नान पर कासगंज में 24 घंटे का ट्रैफिक डायवर्जन, चार स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था

25 अक्टूबर को लहरा और कछला गंगा घाट पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, जाम से निपटने के लिए पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान
Share:
शरद पूर्णिमा गंगा स्नान पर कासगंज में 24 घंटे का ट्रैफिक डायवर्जन, चार स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था

कासगंज द दस्तक 24राजेंद्र सिंह । शरद पूर्णिमा गंगा स्नान पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। 25 अक्टूबर को लहरा गंगा घाट, कछला गंगा घाट और हरि की पैड़ी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए कासगंज शहर क्षेत्र में 24 घंटे का ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। यह व्यवस्था 24 अक्टूबर की रात आठ बजे से 25 अक्टूबर की रात आठ बजे तक प्रभावी रहेगी।

पर्व के दौरान विभिन्न जनपदों और राज्यों से श्रद्धालुओं के आने के कारण यातायात का दबाव बढ़ने और जाम की समस्या उत्पन्न होने की आशंका है। इसे देखते हुए पुलिस ने अलग-अलग मार्गों से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते निर्धारित किए हैं। श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग के लिए भी चार स्थान तय किए गए हैं।

इन मार्गों से गुजरेंगे वाहन

1. एटा से बदायूं-बरेली जाने वाले वाहन: एटा रोड स्थित सौरभ ढाबा से वाहनों को अमरपुर घाट बाईपास की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इसके बाद वाहन मंडी तिराहा कासगंज से सहावर और गंजडुंडवारा होते हुए कादरगंज गंगा पुल से बदायूं जनपद की सीमा में प्रवेश करेंगे।

2. हाथरस से बदायूं-बरेली जाने वाले वाहन: नदरई तिराहा से सौरभ ढाबा, एटा रोड की ओर डायवर्जन रहेगा। यहां से वाहन अमरपुर घाट बाईपास, मंडी तिराहा, सहावर और गंजडुंडवारा होते हुए कादरगंज गंगा पुल से बदायूं की सीमा में पहुंचेंगे।

3. अलीगढ़ से बदायूं-बरेली जाने वाले वाहन: हजारा नहर पुल से मामों बाईपास और गोरहा नहर पुल के रास्ते वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। इसके बाद वाहन सहावर और गंजडुंडवारा होते हुए कादरगंज गंगा पुल से बदायूं की सीमा में प्रवेश करेंगे।

4. कछला गंगा घाट से कासगंज आने वाले वाहन: सोरों थाना क्षेत्र के नगरिया स्थित दुपहिया मोड़ से वाहनों को डायवर्ट कर यातगंज, सहावर, अमांपुर और सिनपुरा के रास्ते उनके गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।

5. सोरों से बदायूं-बरेली जाने वाले वाहन: नगरिया तिराहा से शहबाजपुर होते हुए कादरगंज गंगा पुल के रास्ते बदायूं जनपद की सीमा में प्रवेश करेंगे।

6. बदायूं से कादरगंज गंगा पुल के रास्ते आने वाले भारी वाहन: तरसी तिराहा से पटियाली और सिढ़पुरा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए चार पार्किंग स्थल निर्धारित

गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने चार पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं।

  • पार्किंग-1: गोला कुआं के पास निर्माणाधीन सड़क पर
  • पार्किंग-2: घोड़ा मेला ग्राउंड, सोरों
  • पार्किंग-3: मेला ग्राउंड, सोरों
  • पार्किंग-4: पुरानी पुलिस लाइन

श्रद्धालुओं से यातायात नियमों का पालन करने की अपील

शरद पूर्णिमा गंगा स्नान पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन करना जरूरी होगा। श्रद्धालुओं और वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि यात्रा शुरू करने से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी कर लें और अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें, ताकि गंगा घाटों के आसपास जाम की स्थिति से बचा जा सके।