Tuesday, 15 September 2026 | 3:41 AM
भारत

सिमियु क्षेत्र में एक खदान ढहने से 22 लोगों की मौत हो गई

तंजानिया के सिमियु क्षेत्र में एक खदान ढहने से 22 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा 13 जनवरी को दोपहर 11 बजे हुए था। तंजानिया हादसे के बाद खदान में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। इसी समय 22 लोगों के शव बरामद किए गए। रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। सिमियु रीजनल फायर एंड रेस्क्
Share:
सिमियु क्षेत्र में एक खदान ढहने से 22 लोगों की मौत हो गई
Read in your preferred language.

तंजानिया के सिमियु क्षेत्र में एक खदान ढहने से 22 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा 13 जनवरी को दोपहर 11 बजे हुए था। तंजानिया हादसे के बाद खदान में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। इसी समय 22 लोगों के शव बरामद किए गए। रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है।
सिमियु रीजनल फायर एंड रेस्क्यू कमांडर ने बताया कि ये सभी लोग खदान में अवैध खनन के इरादे से गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारी बारिश के बीच खनन के कारण खदान का एक हिस्सा ढह गया था और ये लोग अंदर फंस गए। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि भारी बारिश के चलते खदान ढही और लोगों के मौत हो गई।
तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन ने मामले को लेकर दुख जताया। उन्होंने कहा- मारे गए सभी लोग अपनी आजीविका, अपने परिवार और हमारे देश के विकास के लिए खदान में काम करने के लिए गए थे। हमारी आर्मी और सिक्योरिटी गार्ड स्थानीय नेता के सहयोग से खदान में फंसे अन्य लोगों को भी ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं।
तंजानिया के गोल्ड माइन के चेयरमैन जुमान्ने ने कहा कि इस खदान में खनन के लिए प्रतिबंध लगा हुआ था। दरअसल, खनन के लिए एक और ग्रुप खदान में गया था। जब सुरक्षा अधिकारी ने उन लोगों को बाहर निकाल रहे थे, उसी समय ये लोग खदान में घुसे और अंदर फंस गए। इसी बीच तेज बारिश हुई और खनन के दौरान खदान का एक हिस्सा ढह गया और ये सभी लोग मारे गए।