Tuesday, 15 September 2026 | 1:34 AM
भारत

अमेरिका और ब्रिटेन समेत दुनियाभर के 15 देशों में भारतीय मूल के 200 लोग नेतृत्व के पदों पर हैं काबिज

अमेरिका और ब्रिटेन समेत दुनियाभर के 15 देशों में भारतीय मूल के 200 से अधिक लोग नेतृत्व के पदों पर काबिज हैं और इनमें से 60 लोगों ने मंत्रिमंडल में जगह बनाई है। '2021 इंडियास्पोरा गर्वनमेंट लीर्ड्स' की अपनी तरह की पहली सूची में यह जानकारी दी गई। सरकारी वेबसाइटों और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध अन्य संसाधन
Share:
अमेरिका और ब्रिटेन समेत दुनियाभर के 15 देशों में भारतीय मूल के 200 लोग नेतृत्व के पदों पर हैं काबिज
Read in your preferred language.

अमेरिका और ब्रिटेन समेत दुनियाभर के 15 देशों में भारतीय मूल के 200 से अधिक लोग नेतृत्व के पदों पर काबिज हैं और इनमें से 60 लोगों ने मंत्रिमंडल में जगह बनाई है।

'2021 इंडियास्पोरा गर्वनमेंट लीर्ड्स' की अपनी तरह की पहली सूची में यह जानकारी दी गई। सरकारी वेबसाइटों और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध अन्य संसाधनों के आधार पर तैयार की गई इस सूची में बताया गया है कि भारतीय मूल के 200 से अधिक नेता दुनियाभर के 15 देशों में लोक सेवा के उच्चतम सोपान पर पहुंचे हैं और इनमें से 60 से अधिक लोग मंत्रिमंडलों में पद संभाल रहे हैं।

'इंडियास्पोरा' के संस्थापक, उद्योगपति एवं निवेशक एम आर रंगास्वामी ने कहा, ''यह अत्यंत गौरवान्वित करने वाली बात है कि दुनिया के सबसे पुराने लोकतांत्रिक देश की पहली महिला और पहली अश्वेत उपराष्ट्रपति भारतीय मूल की हैं।''

अमेरिकी सांसद अमी बेरा ने कहा, '' '2021 इंडियास्पोरा गर्वनमेंट लीर्ड्स' की सूची में शामिल होना मेरे लिए गर्व की बात है। संसद में सबसे लंबे समय से सेवाएं दे रहे सांसद के तौर पर, मुझे भारतीय-अमेरिकी समुदाय का नेता बनकर गर्व है। यह समुदाय अमेरिकी जीवन एवं समाज का अभिन्न अंग बन गया है।''

संयक्त राष्ट्र पूंजी विकास कोष की कार्यकारी सचिव बनी प्रीति सिन्हा

संयुक्त राष्ट्र पूंजी विकास कोष (यूएनसीडीएफ) ने प्रीति सिन्हा को कार्यकारी सचिव बनाये जाने की घोषणा की है। सिन्हा ने सोमवार को यूएनसीडीएफ के कार्यकारी सचिव का पदभार संभाल लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनका जोर उन महिलाओं, युवाओं, लघु एवं मझोले उद्यमों को छोटे कर्ज की सुविधा उपलब्ध कराने पर होगा जो अबतक इससे वंचित रहे हैं। संस्थान का गठन 1966 में हुआ। इसका मुख्यालय न्यूयार्क में है। यह कम विकसित देशों को छोटे कर्ज उपलब्ध कराता है।

नाइजीरिया की एनगोज़ी ओकोंजो-इविएला होंगी डब्ल्यटीओ की अगली महानिदेशक

नाइजीरिया की डॉ. एनगोज़ी ओकोंजो इविएला विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की नई प्रमुख होंगी। वह पहली महिला और पहली अफ्रीकी होंगी जो जिनेवा स्थित इस प्रमुख संगठन की कमान संभालेंगी। डब्ल्यूटीओ ने एक बयान में यह जानकारी दी। डब्ल्यूटीओ के सदस्यों ने सोमवार को आम राय से ओकोनजो इविएला को 164 सदस्यीय निकाय का अगला महानिदेशक चुने जाने पर सहमति जतायी।

वह निवर्तमान महानिदेशक रोबर्तो एजेवेदो की जगह साल एक मार्च से कार्यभार संभालेंगी। एजोवेदो ने एक साल पहले ही इस्तीफा दे दिया और 31 अगस्त को पदभार छोड़ दिया। संयुक्त राष्ट्र में भारत में स्थायी प्रतिनिधि एवं राजदूत ब्रजेंद्र नवनीत ने कहा कि विश्व व्यावपार संगठन आज एक महत्वपूर्ण दोराहे पर खड़ा है और ऐसे में डा एनगोली की भूमिका बहुत गंभीर होगी। उन्होंने उम्मीद जतायी कि डब्ल्यूटीओ की नयी प्रमुख से संगठन को अपेक्षित प्रकार का नेतृत्व प्राप्त होगा।