Tuesday, 15 September 2026 | 12:25 AM
उत्तर प्रदेश

कार्रवाई की जद में 2 मस्जिद, 2 मदरसे और 1 स्कूल भी आ रहे हैं, जिन्हें तोड़ा जाना है

लखनऊ के अकबरनगर में कार्रवाई चौथे दिन भी शुरू हो गई है। अब तक इस अभियान में कुल 312 अवैध निर्माण गिराए गए हैं। बुधवार को 162 अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। साथ ही लोगों को प्रधानमंत्री आवास में शिफ्ट भी किया जा रहा है। कार्रवाई की जद में 2 मस्जिद, 2 मदरसे और 1 स्कूल भी आ रहे हैं, जिन्हें तोड़ा जाना है।
Share:
कार्रवाई की जद में 2 मस्जिद, 2 मदरसे और 1 स्कूल भी आ रहे हैं, जिन्हें तोड़ा जाना है
Read in your preferred language.

लखनऊ के अकबरनगर में कार्रवाई चौथे दिन भी शुरू हो गई है। अब तक इस अभियान में कुल 312 अवैध निर्माण गिराए गए हैं। बुधवार को 162 अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। साथ ही लोगों को प्रधानमंत्री आवास में शिफ्ट भी किया जा रहा है।
कार्रवाई की जद में 2 मस्जिद, 2 मदरसे और 1 स्कूल भी आ रहे हैं, जिन्हें तोड़ा जाना है। इस काम में 12 बड़ी पोकलेन मशीन, 9 जेसीबी मशीन, 15 वाटर टैंकर लगाए गए हैं। LDA अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को कुल 265 आवंटियों को प्रधानमंत्री आवास का कब्जा दिलाया गया।
अब तक कुल 788 आवंटियों को भवन पर कब्जा दिया जा चुका है। अकबरनगर के 1800 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास आवंटित किए गए हैं। सभी लोगों को आवंटन पत्र दिया जा चुका है। आवंटियों का सामान नए भवन में शिफ्ट करने के लिए कुल 53 लोडर गाड़ियां लगाई गई हैं।

अकबर नगर में पहले दिन की कार्रवाई
अभियान के पहले दिन कुल 45 अवैध निर्माण तोड़े गए थे। पहले दिन 6 पोकलेन मशीनें और 16 बुलडोजर से घर ढहाने का काम किया जा गया। PAC-RAF की 8 कंपनियां मौके पर तैनात रहीं। 12 साल की एक बच्ची ने वीडियो जारी कर अखिलेश यादव और राहुल गांधी से मदद की गुहार लगाई थी।
दूसरे दिन की कार्रवाई में 105 मकान तोड़े
दूसरे दिन करीब 8 घंटे की कार्रवाई में 105 मकान तोड़े गए। 2 हजार से ज्यादा कर्मचारी और फोर्स के जवानों की तैनाती रही। उस दिन 5 बुलडोजर से अभियान चलाया गया। एक मस्जिद के पास कार्रवाई पर हंगामा हुआ। वहीं शाम को एक जेसीबी मशीन पलट गई। 50 गाड़ियों से यहां के लोगों को उनके नए घरों में भेजने का काम किया गया।
तीसरे दिन की कार्रवाई
तीसरे दिन कुल 162 घरों को तोड़ा गया। बुधवार को सुबह 7 बजे से ही अभियान शुरू हुआ और रात करीब 7.30 बजे तक चलाया गया। इस दौरान 6 मशीनें खराब भी हुईं। नगर निगम और एलडीए के अधिकारी मौके पर तैनात रहे।