राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश के 21.66 लाख छात्रों को 1316 करोड़ रुपये छात्रवृत्ति उनके खाते में सीधे भेज दी है। इनमें दसवीं तक के 5 लाख 58 हजार 705 छात्रों को 88.18 करोड़ और दसवीं से ऊपर के 16 लाख 7 हजार 593 को 1227.89 करोड़ रुपये छात्रवृत्ति दी गई हैं।
समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने गुरुवार को बताया कि सभी पात्र छात्र-छात्राओं के खातों में छात्रवृत्ति की आवेदन शिक्षण संस्थान द्वारा अग्रसारित न किए जाने या अन्य तकनीकी कारणों से व्यवधान हैं। उनके लिए पुनः 15 अप्रैल से 15 जून के बीच पोर्टल खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि पहली बार शत प्रतिशत अनुसूचित जाति और सामान्य वर्ग के सत्यापित छात्रों को छात्रवृत्ति भेजी गई है।
समाज कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में अनुसूचित जाति और सामान्य वर्ग के 21 लाख 66 हजार 298 छात्रों को खातें में DBT के माध्यम से पैसा भेजा। अनुसूचित जाति और जनजाति के समाज कल्याण विभाग में छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले जिन छात्रों का आवेदन शिक्षण संस्थान द्वारा आगे नहीं भेजा गया है उसे फिर से लिया जाएगा।
भारत
दसवीं से ऊपर के 16 लाख स्टूडेंटस को मिले 1227 करोड़ का स्कोलरशिप , DBT से जारी हुए 1316 करोड़
राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश के 21.66 लाख छात्रों को 1316 करोड़ रुपये छात्रवृत्ति उनके खाते में सीधे भेज दी है। इनमें दसवीं तक के 5 लाख 58 हजार 705 छात्रों को 88.18 करोड़ और दसवीं से ऊपर के 16 लाख 7 हजार 593 को 1227.89 करोड़ रुपये छात्रवृत्ति दी गई हैं। समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम
Read in your preferred language.