Tuesday, 15 September 2026 | 12:31 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद में मनाई गई लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती, जिलास्तरीय यूनिटी मार्च का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अक्टूबर 2025 लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय अखंडता दिवस के अवसर पर आज फर्रुखाबाद में एकता और अखंडता का संदेश देने वाला जिलास्तरीय यूनिटी मार्च (पदयात्रा) भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दुर्गा नारायण पी.जी. कॉलेज परिसर म
Share:
फर्रुखाबाद में मनाई गई लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती, जिलास्तरीय यूनिटी मार्च का हुआ आयोजन
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अक्टूबर 2025 लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय अखंडता दिवस के अवसर पर आज फर्रुखाबाद में एकता और अखंडता का संदेश देने वाला जिलास्तरीय यूनिटी मार्च (पदयात्रा) भव्य रूप से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दुर्गा नारायण पी.जी. कॉलेज परिसर में हुई, जहाँ जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की। इसके उपरांत उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई।

इसके बाद जिलाधिकारी के नेतृत्व में यूनिटी मार्च निकाला गया, जो डी.एन. कॉलेज से बड़ा चौराहा, कोतवाली मार्ग होते हुए पुनः डी.एन. कॉलेज परिसर में संपन्न हुआ। यात्रा में देश की एकता और भाईचारे के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), नगर मजिस्ट्रेट, जिला विकास अधिकारी सहित सभी विभागों के अधिकारी, एनसीसी, एनएसएस, पीआरडी, होमगार्ड के जवान एवं स्कूली छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य भारत की एकता, अखंडता और सामूहिकता के प्रतीक सरदार पटेल के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाना रहा। प्रशासन ने इसे जिले में राष्ट्रीय एकता और सद्भाव का संदेश देने वाला आयोजन बताया।