Tuesday, 15 September 2026 | 7:15 AM
भारत

110 पार्षद नगर निगम के कार्यकारिणी का करेंगे चुनाव, सबसे ज्यादा 10 सदस्य बीजेपी से चुने जाएंगे

मेयर सुषमा खर्कवाल के कार्यकाल का पहला सदन गुरुवार हो होने जा रहा है। इसमें 12 सदस्यी कार्यकारिणी का चुनाव होगा। नगर निगम के त्रिलोकीनाथ सभागार में सदन की बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इसमें सदन के 110 पार्षद 12 सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे। 23 जून के पहले सदन करना था। ऐसे में 22 जून को बैठक
Share:
110 पार्षद नगर निगम के कार्यकारिणी का करेंगे चुनाव, सबसे ज्यादा 10 सदस्य बीजेपी से चुने जाएंगे
Read in your preferred language.

मेयर सुषमा खर्कवाल के कार्यकाल का पहला सदन गुरुवार हो होने जा रहा है। इसमें 12 सदस्यी कार्यकारिणी का चुनाव होगा। नगर निगम के त्रिलोकीनाथ सभागार में सदन की बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इसमें सदन के 110 पार्षद 12 सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे। 23 जून के पहले सदन करना था। ऐसे में 22 जून को बैठक बुलाई गई है।

नगर निकाय के नियमों के अनुसार सदन की पहली बैठक से मेयर का कार्यकाल माना जाता है। ऐसे में अगला चुनाव भी इसी हिसाब से होता है। विशेष अधिवेशन में कार्यकारिणी गठन के बाद नगर निगम व शहर के विकास संबंधी फैसलों पर निर्णय हो सकेंगे। कार्यकारिणी के चुनाव के लिए कार्यक्रम तैयार कर लिया गय। सुबह 11 बजे अधिवेशन शुरू होगा। सदस्य पद के लिए नामांकन 11:30 बजे तक होंगे और 11:50 तक नाम वापसी। चुनाव होने की स्थिति में दोपहर 2 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी। उसी दिन परिणाम की घोषणा भी की जाएगी।
अभी तक के आंकड़ों पर नजर डाले तो चुनाव में बीजेपी को 10 कार्यकारिणी सदस्य मिलेंगे। इसके अलावा सपा के खाते में दो सीट जाएगी। बसपा और कांग्रेस के हाथ शून्य रहेगा। हालांकि कांग्रेस चुनाव करा सकती है। ऐसे में क्रॉस वोटिंग हुई तो स्थिति बदल सकती है। हालांकि इसकी संभावना बहुत कम है।
भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकारिणी के लिए अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा पार्षद रानी कनौजिया, हरिश्चंद्र लोधी, रंजीत सिंह, सौरभ सिंह मोनू, गिरीश गुप्ता, मुकेश सिंह मोंटी, पीयूष दीवान, शैलेंद्र वर्मा, उमेश सानवाल, और अनूप कमल सक्सेना को प्रत्याशी बनाया जाएगा। इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ पार्षद सुशील कुमार तिवारी 'पम्मी' को उप नेता , शिव कुमार यादव गुड्डू को मुख्य सचेतक ,राकेश मिश्रा को सचेतक और कोषाध्यक्ष पद के लिए राम नरेश रावत का नाम घोषित किया जाएगा।