Tuesday, 15 September 2026 | 12:24 AM
भारत

अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस से पहले सशस्त्र मिलीशिया के 11 लोग गिरफ्तार, भारी हथियारों से थे लैस

अमेरिका में स्वाधीनता दिवस (चार जुलाई) से पहले बोस्टन के नजदीक देश के बड़े इंटरस्टेट पर पुलिस ने रातभर चले गतिरोध के बाद शनिवार सुबह स्वयंभू मिलीशिया के भारी हथियारों से लैस 11 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। डब्ल्यूबीजेड बोस्टन समेत कई मीडिया समूहों ने इस मिलीशिया की पहचान 'राइज आफ द मूर्स' के सदस्यों
Share:
अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस से पहले सशस्त्र मिलीशिया के 11 लोग गिरफ्तार, भारी हथियारों से थे लैस
Read in your preferred language.

अमेरिका में स्वाधीनता दिवस (चार जुलाई) से पहले बोस्टन के नजदीक देश के बड़े इंटरस्टेट पर पुलिस ने रातभर चले गतिरोध के बाद शनिवार सुबह स्वयंभू मिलीशिया के भारी हथियारों से लैस 11 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। डब्ल्यूबीजेड बोस्टन समेत कई मीडिया समूहों ने इस मिलीशिया की पहचान 'राइज आफ द मूर्स' के सदस्यों के रूप में की है। यह समूह अमेरिकी कानूनों को मान्यता नहीं देता, लेकिन शांतिपूर्ण होने का दावा करता है। पुलिस ने एक बयान में बताया कि आत्मसमर्पण के लिए समूह के नेताओं से वार्ता के बाद शनिवार सुबह पुलिस ने दो सदस्यों को हिरासत में ले लिया था। सात अन्य को सुबह 10 बजे के बाद गिरफ्तार किया गया। लेकिन इसके बाद भी पुलिस घटनास्थल पर बनी रही, इसके बाद उसने दो और लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि गतिरोध के दौरान कोई फायर नहीं किया गया और न ही किसी को चोट आई। यह गतिरोध रात करीब एक बजे शुरू हुआ था जब पुलिस ने दो कारों को एक लेन में खड़ा पाया और उसके पास राइफलों और पिस्तौलों से लैस लोग खड़े थे। जब पुलिस ने उनसे उनकी पहचान और उनके हथियारों के परमिट के बारे में पूछा तो वे नजदीकी जंगलों में तितरबितर हो गए। मिलीशिया के नेता ने पुलिस को बताया कि समूह के लोग किसी प्रशिक्षण के लिए जा रहे थे।