Tuesday, 15 September 2026 | 12:32 AM
उत्तर प्रदेश

छत्तीसगढ़ के धमतरी-कांकेर नेशनल हाइवे-30 पर तेज रफ्तार बोलेरो ट्रक से जा भिड़ी,11 की मौत

छत्‍तीसगढ़ के धमतरी-कांकेर नेशनल हाइवे-30 पर तेज रफ्तार ट्रक और बोलरो के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दो बच्चों और महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत हो गई है। घायल हुई छह महीने की बच्ची को इलाज के लिए रायपुर के अस्पताल लाया गया। हालांकि, बच्ची की मौत हो गई। बोलेरो में 11 लोग सवार थे। ये सभी लोग
Share:
छत्तीसगढ़ के धमतरी-कांकेर नेशनल हाइवे-30 पर तेज रफ्तार बोलेरो ट्रक से जा भिड़ी,11 की मौत
Read in your preferred language.

छत्‍तीसगढ़ के धमतरी-कांकेर नेशनल हाइवे-30 पर तेज रफ्तार ट्रक और बोलरो के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दो बच्चों और महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत हो गई है। घायल हुई छह महीने की बच्ची को इलाज के लिए रायपुर के अस्पताल लाया गया। हालांकि, बच्ची की मौत हो गई। बोलेरो में 11 लोग सवार थे। ये सभी लोग एक शादी कार्यक्रम से वापस आ रहे थे। इसे लेकर पुरूर थाना प्रभारी अरुण कुमार साहू ने बताया कि सभी बोलेरो सवार बारात में ग्राम मारकाटोला थे। इसके बाद वापस आते हुए धमतरी-कांकेर नेशनल हाइवे पर जगतरा से तीन किलोमीटर पहले कांकेर की तरफ से आ रहे ट्रक और बोलेरो कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।