Thursday, 05 November 2026 | 7:38 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: मदर प्राइड इंटरनेशनल स्कूल में यातायात पुलिस ने बच्चों को दी सड़क सुरक्षा और महिला सुरक्षा की जानकारी

पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के निर्देशन में यातायात पुलिस फतेहगढ़ द्वारा 'यातायात जागरूकता माह नवम्बर-2026' एवं 'मिशन शक्ति फेज-6' अभियान के अंतर्गत कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्रांतर्गत Mother's Pride International School में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
Share:
फर्रुखाबाद: मदर प्राइड इंटरनेशनल स्कूल में यातायात पुलिस ने बच्चों को दी सड़क सुरक्षा और महिला सुरक्षा की जानकारी

फर्रुखाबाद (द दस्तक 24): 

जनपद में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बालिकाओं व महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र स्थित Mother's Pride International School में यातायात पुलिस और मिशन शक्ति टीम द्वारा एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।

​यातायात नियमों व महिला सुरक्षा की जानकारी:

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के विभिन्न नियमों, यातायात संकेतों और सड़क पर बरतनी जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही 'मिशन शक्ति अभियान' के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता के लिए प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों जैसे—

  • ​महिला हेल्पलाइन नंबर: 112, 1090, 181
  • ​चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर: 1098 के उपयोग के बारे में बच्चों और विद्यालय स्टाफ को जागरूक किया गया।

​उपकरणों की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू:

इस दौरान बच्चों ने यातायात पुलिस के पास मौजूद विभिन्न आधुनिक उपकरणों को बेहद उत्सुकतापूर्वक देखा। यातायात पुलिसकर्मियों ने बच्चों को इन उपकरणों की कार्यप्रणाली और उनके उपयोग के बारे में बहुत ही सरल और प्रायोगिक तरीके से जानकारी दी, जिससे बच्चों ने यातायात व्यवस्था को नजदीक से समझा।