लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 दिसम्बर 2025 प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन का 27वां भव्य अधिवेशन आगामी 4 जनवरी 2026 को राजधानी लखनऊ के एसकेडी अवध बस डिपो के पीछे स्थित सभागार, गोमती नगर में आयोजित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण अवसर पर विभिन्न जनपदों से आए पत्रकारों का स्वागत व सम्मान किया जाएगा।
एसोसिएशन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी जिला अध्यक्षों का जिला अध्यक्ष पद हेतु शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही पत्रकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद के पत्रकारों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
🔹 रजिस्ट्रेशन समय
प्रतिभागियों को निर्देशित किया गया है कि वे सुबह 9 बजे से 11 बजे के बीच पहुंचकर रजिस्ट्रेशन काउंटर पर अपना पंजीकरण अवश्य करा लें। रजिस्ट्रेशन के दौरान शल्पाहार (12 बजे) और भोजन (3 बजे) के लिए आवश्यक टोकन भी यहीं से प्राप्त होंगे।
🔹 वीवीआईपी आगमन के बाद प्रवेश में समस्या
सूचना में स्पष्ट किया गया है कि 12 बजे के बाद वीवीआईपी आगमन के कारण प्रवेश में दिक्कत आ सकती है। इसलिए सभी से समय पर पहुंचने की अपील की गई है।
🔹 आगमन की सूचना अनिवार्य
एसोसिएशन ने सभी जिलाध्यक्षों एवं उपस्थित होने वाले पत्रकारों से अनुरोध किया है कि वे अपने आगमन की पूर्व सूचना अवश्य उपलब्ध कराएं, जिससे आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके।
यह अधिवेशन पत्रकारिता जगत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जहाँ संगठनात्मक मजबूती, सम्मान और आपसी संवाद का सशक्त मंच प्रदान किया जाएगा।
