कन्नौज:दीप्ति का स्टाफ नर्स पद पर चयन होने पर पुष्प माल्यार्पण, शॉल, पंचशील पट्टिका तथा भगवान बुद्ध का मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया।

कन्नौज,अखिल भारतीय शाक्य महासभा दिल्ली( पंजीकृत) के राष्ट्रीय महामंत्री श्री श्याम बाबू शाक्य जी का हृदय से आभार एवं अभिनंदन जिन्होंने दिल्ली से आकर सिकंदरपुर में चल रही बुद्ध कथा का न केवल श्रवण एवं सहयोग किया बल्कि हमारी सबसे छोटी बेटी दीप्ति का सौ शैया हॉस्पिटल छिबरामऊ जनपद कन्नौज में बतौर स्टाफ नर्स पद पर चयन होने पर पुष्प माल्यार्पण, शॉल, शूट, पंचशील पट्टिका तथा भगवान बुद्ध का मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया। साथ में छिबरामऊ ब्लॉक इकाई के प्रचार सचिव ग्राम शाहजहांपुर निवासी आदरणीय श्री शिवपाल शाक्य, रायपुर निवासी भारत सिंह शाक्य जी, सदस्य अशोक जी रामनरेश शाक्य जी ,राजेश शाक्य जी, प्रमोद शाक्य जी सहित बड़ी संख्या में सदस्य तथा उपस्थित जन समुदाय तथा सिकंदरपुर बौद्ध कमेटी ने बेटी को सम्मानित कर हर्ष व्यक्त किया। मैं (हरिगोविंद शाक्य हरि अखिल भारतीय राष्ट्रीय सांस्कृतिक सचिव) सपत्नीक भी इस पल का साक्षी बना। संपूर्ण अखिल भारतीय शाक्य महासभा  दिल्ली एवं कन्नौज ब्लॉक इकाई एवं उपस्थित जन समुदाय का बहुत-बहुत आभार अभिनंदन जिन्होंने हमारी बेटी को इतना प्यार ,सम्मान और आशीर्वाद प्रदान किया। 

Leave a Comment