कन्नौज : होमगार्ड को ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक पढ़ने से मौत

कन्नौज। होमगार्ड के पद पर तैनात जवान ड्यूटी कर रहा था। ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से हालत बिगड़ गई। उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना लगते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। कन्नौज जिले के गुरसहायगंज में ड्यूटी के समय उमेश चंद्र उम्र 48 वर्ष पुत्र रामकुमार निवासी आम पुरबा जसोदा को अचानक सीने में दर्द होने से तबियत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने होमगार्ड उमेश चंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं इसकी सूचना घर परिवार को दी। सूचना मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक के तीन पुत्र एक पुत्री है। पुलिस ने विधिक कार्रवाही के लिए शब को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा

Leave a Comment