फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 सितंबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में खनन और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने आज सुबह ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।
जिला खनन अधिकारी संजय प्रताप और एआरटीओ (प्रवर्तन) सुभाष राजपूत के नेतृत्व में बघार व मोहम्मदाबाद क्षेत्र में खनन सामग्री का परिवहन करने वाले ट्रकों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान 3 ओवरलोड ट्रकों को सीज कर दिया गया।
खनन विभाग ने ₹1,08,000 का जुर्माना लगाया।
परिवहन विभाग ने ₹70,000 का जुर्माना लगाया।
इसके अलावा, एक ओवरसाइज ट्रक को भी पकड़ा गया और उस पर परिवहन विभाग ने ₹31,000 का जुर्माना लगाया। अधिकारियों के अनुसार, सभी मामलों में जुर्माना वसूल लिया गया है।
प्रशासन का कहना है कि ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि खनन और परिवहन नियमों का कड़ाई से पालन कराया जा सके।
