बिहार प्रदेश जनता दल(यू•) कला, संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री कृष्णा पटेल ने प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीकांत प्रसाद दांगी को पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।
इस बाबत श्रीकांत दांगी ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य श्री नीतीश कुमार जी, बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री व नेता श्री निशांत कुमार जी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय झा जी, प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री उमेश सिंह कुशवाहा जी के प्रति आभार व्यक्त किया कहा कि श्री कृष्णा पटेल प्रदेश अध्यक्ष के सोच और विचार को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य सत्य निष्ठा से करूंगा
उन्होंने कहा कि नेता निशांत कुमार बिहार का भविष्य हैं। इनको आगे बढ़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा, साथ ही साथ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अवधेश प्रसाद ,प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शम्भु सिंह, प्रदेश महासचिव श्रीमती अमृता प्रीतम को भी मनोनयन करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा पटेल जी एवं सभी पदाधिकारी के प्रति दिल से आभार प्रकट किया।