Sunday, 27 September 2026 | 10:20 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: एसओजी और थाना शमसाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25-25 हजार रुपये के 02 इनामी शातिर चोर माल सहित गिरफ्तार

फर्रुखाबाद जनपद की थाना शमसाबाद और एसओजी/सर्विलांस पुलिस टीम ने अंतरजनपदीय/स्थानीय चोरी के मुकदमों में वांछित चल रहे 25-25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्तों भूरे उर्फ बाटा और साकिर उर्फ चूहा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लगभग 1.5 लाख रुपये मूल्य के चोरी के इन्वर्टर, बैटरियां और ₹2,530 नकद बरामद किए हैं।
Share:
फर्रुखाबाद: एसओजी और थाना शमसाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25-25 हजार रुपये के 02 इनामी शातिर चोर माल सहित गिरफ्तार
पुलिस लाइन सभागार फतेहगढ़ फर्रुखाबाद
Read in your preferred language.

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन (अनुपम कुलश्रेष्ठ) के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज (यमुना प्रसाद) के कुशल पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत फतेहगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

​एसओजी/सर्विलांस और थाना शमसाबाद पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए विभिन्न थानों में पंजीकृत चोरी के मुकदमों में वांछित चल रहे 25-25 हजार रुपये के दो इनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

​गिरफ्तार अभियुक्तगण:

  1. ​साकिर उर्फ चूहा पुत्र लटूर खाँ उर्फ लटूरी (निवासी: ग्राम इस्लामनगर, थाना मिर्जापुर, जनपद शाहजहाँपुर)
  2. ​भूरे उर्फ बाटा पुत्र मेंहदी हसन (निवासी: मस्जिद नगला, थाना मिर्जापुर, जनपद शाहजहाँपुर)

​शौक पूरा करने के लिए करते थे चोरी

​पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे और चोरी किए गए सामान को बेचकर पैसे आपस में बांट लेते थे। थाना शमसाबाद, नवाबगंज और मेरापुर क्षेत्र में दर्ज 07 चोरी के मुकदमों की विवेचना के दौरान इन दोनों के नाम प्रकाश में आए थे।

​बरामदगी का विवरण:

​पुलिस ने अभियुक्तों के पास से लगभग 1.5 लाख रुपये मूल्य का सामान और नकदी बरामद की है:

  • ​01 इन्वर्टर माइक्रोटेक सोलर पीसीयू 2035/24V

  • ​01 लिवफास्ट मैक्सीमो 160Ah बैटरी

  • ​01 लूमनस शक्ति चार्ज 150Ah बैटरी

  • ​02 UTL 150Ah बैटरी

  • ​01 इन्वर्टर माइक्रोटेक E1000

  • ​01 अमेज बैटरी

  • ​01 बिना नाम की बैटरी

  • ​₹2,530/- नकद कैश

​आपराधिक इतिहास:

​गिरफ्तार अभियुक्त भूरे उर्फ बाटा के खिलाफ फर्रुखाबाद और शाहजहाँपुर के विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट आदि के 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, साकिर उर्फ चूहा एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ विभिन्न जिलों में चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और गुंडा एक्ट सहित कुल 33 संगीन मुकदमे दर्ज हैं।

​गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

  • ​थाना शमसाबाद पुलिस: थानाध्यक्ष उप-निरीक्षक सचिन सिंह चौधरी, उ0नि0 हरीश कुमार, उ0नि0 योगेश कुमार, का0 सोहित कसाना, का0 नितिन कुमार, का0 राहुल कुमार, का0 शीलेश, का0 अंकुश कुमार, का0 अभिषेक कुमार।

  • ​एसओजी/सर्विलांस टीम: प्रभारी उ0नि0 सन्त कुमार मय टीम।