Tuesday, 15 September 2026 | 2:49 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर :अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटना में पांच घायल

शाहगंज(जौनपुर): क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। नगर से सटे सुरिस गांव के समीप सोमवार की दोपहर करीब एक बजे आमने-सामने हुई बाइक की टक्कर में बाइक सवार पप्पू अग्रहरि (28) पुत्र
Share:
Read in your preferred language.


शाहगंज(जौनपुर):

क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया।
नगर से सटे सुरिस गांव के समीप सोमवार की दोपहर करीब एक बजे आमने-सामने हुई बाइक की टक्कर में बाइक सवार पप्पू अग्रहरि (28) पुत्र छोटेलाल व संजय (40) पुत्र सुभाष निवासी जौनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। कौड़िया चौराहे के समीप सोमवार दोपहर आमने-सामने हुई बाइक भिड़ंत में मुकेश (26) पुत्र रामनारायन, दिनेश (28) पुत्र रामप्रसाद निवासी ताखा पूरब व 32 वर्षीय अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां अज्ञात युवक की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।