जौनपुर :सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय, खाद्य सुरक्षा एवं अषौधि प्रशासन ने अवगत कराया है कि कार्यालय आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उ0प्र0, लखनऊ से होटल, रेस्टोरेण्ट, फास्ट फूड रिटेल चेन, ढ़ाबा एवं अन्य इटरीज के निरीक्षण हेतु प्राप्त निर्देशों के अनुपालन के अन्तर्गत जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।
उक्त अभियान के अन्तर्गत जनपद जौनपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा किये जा रहे प्रवर्तन कार्यवाही के क्रम में खाद्य सचल दल में शामिल खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण श्री विनोद कुमार यादव, श्रीमती अपराजिता तिवारी एवं श्रीमती अन्जू यादव द्वारा 24 सितम्बर 2026 से 25 सितम्बर 2026 तक जनहित में निम्नलिखित प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्यवाही की गयी - हुसेनाबाद टी0डी0 कालेज रोड, जौनपुर स्थित डोमिनोज का सघन निरीक्षण किया गया एवं परिसर में पायी गयी कुछ कमियों को सुधार करने हेतु मौके पर निर्देशित किया गया। टी0डी0 कालेज रोड, सूरज बिहारी कटरा, ओलन्दगंज जौनपुर स्थित रघुवंशी रेस्टोरेण्ट का सघन निरीक्षण किया गया एवं परिसर में पायी गयी विभिन्न कमियों को सुधार करने हेतु नोटिस जारी किया गया। टी0डी0 कालेज रोड, ओलन्दगंज जौनपुर स्थित होटल रघुवंशी इन के रेस्टोरेण्ट का सघन निरीक्षण किया गया एवं परिसर में पायी गयी कुछ कमियों को सुधार करने हेतु मौके पर निर्देशित किया गया। आजमगढ़ रोड वाजिदपुर, जौनपुर स्थित रेडचिली रेस्टोरेण्ट का सघन निरीक्षण किया गया एवं परिसर में पायी गयी विभिन्न कमियों को सुधार करने हेतु नोटिस जारी किया गया। रूधौली शाहगंज जौनपुर स्थित आशीर्वाद फैमिली रेस्टोरेण्ट का सघन निरीक्षण किया गया एवं परिसर में पायी गयी विभिन्न कमियों को सुधार करने हेतु नोटिस जारी किया गया। शाहगंज जौनपुर स्थित एप्पल ढ़ाबा एण्ड रेस्टोरेण्ट का सघन निरीक्षण किया गया एवं परिसर में पायी गयी विभिन्न कमियों को सुधार करने हेतु नोटिस जारी किया गया। ऑन लाइन प्राप्त शिकायत के निस्तारण के क्रम में सुरेरी थाना अन्तर्गत ग्राम करौंदीकला, तहसील मड़ियाहॅू, जनपद जौनपुर स्थित श्री श्यामलाल पटेल के मिठाई दुकान का सघन निरीक्षण किया गया एवं खाद्य पदार्थ बेसन लड्डू का 01 नमूना एवं खाद्य पदार्थ छेना मिठाई का 01 नमूना जनहित में जांच हेतु संग्रहीत किया गया। ऑन लाइन प्राप्त शिकायत के निस्तारण के क्रम में कजगांव मोड़, जनपद जौनपुर स्थित खाद्य प्रतिष्ठान यादव मिष्ठान भण्डार के परिसर का सघन निरीक्षण किया गया एवं खाद्य पदार्थ पेड़ा का 01 नमूना जनहित में जांच हेतु संग्रहीत किया गया एवं परिसर में पायी गयी विभिन्न कमियों को सुधार करने हेतु नोटिस जारी किया गया। ऑन लाइन प्राप्त शिकायत के निस्तारण के क्रम में कटघरा, जनपद जौनपुर स्थित खाद्य प्रतिष्ठान श्रीराम स्वीट्स के परिसर का सघन निरीक्षण किया गया एवं खाद्य पदार्थ पनीर का 01 नमूना तथा खाद्य पदार्थ दूध बर्फी का 01 नमूना जनहित में जांच हेतु संग्रहीत किया गया एवं परिसर में पायी गयी विभिन्न कमियों को सुधार करने हेतु नोटिस जारी किया गया।
इस प्रकार 24 सितम्बर 2026 से 25 सितम्बर 2026 तक उक्त अभियान के अन्तर्गत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण श्री विनोद कुमार यादव, श्रीमती अपराजिता तिवारी एवं श्रीमती अन्जू यादव द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रो में प्रवर्तन कार्यवाही करते हुये कुल-09 प्रतिष्ठानों के सघन जांच करते हुए विभिन्न खाद्य पदार्थों के गुणवत्ता की जांच हेतु कुल 05 नमूने संग्रहित किये गये साथ ही 06 में निरीक्षण के दौरान पायी गयी विभिन्न कमियों को सुधार करने हेतु नोटिस जारी किया गया। नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006, तत्सम्बन्धी विनियमावली 2011 के अन्तर्गत नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।
जनपद में स्थित समस्त होटल, रेस्टोरेण्ट, फास्ट फूड रिटेल चेन, ढ़ाबा एवं अन्य इटरीज के संचालको का सूचित किया जाता है कि अपने-अपने प्रतिष्ठान में निम्नलिखित अनिवार्य सुधारात्मक कार्यवाही अवश्य कर लें - प्रतिष्ठान में कार्यरत समस्त कर्मचारी उचित खाद्य सुरक्षा उपकरण यथा- हेडकैप, एप्रन व ग्लब्स का प्रयोग अवश्य करें। प्रतिष्ठान में कार्यरत समस्त कर्मचारियों के 06 माह के अन्दर की अद्यतन चिकित्सा प्रमाण-पत्र रखना आवश्यक है। प्रतिष्ठान में प्रयोग किये जाने वाले पानी की आई.एस.आई. 10500 मानक पर अद्यतन जांच रिपोर्ट रखना आवश्यक है। प्रतिष्ठान के पेस्ट कन्ट्रोल का प्रमाण-पत्र रखना आवश्यक है। कच्चे खाद्य पदार्थ तथा बर्तन धोने के लिये सिंक/स्थल की व्यवस्था अलग-अलग रखना आवश्यक है। प्रतिष्ठान में ढ़क्कनदार डस्टबिन की व्यवस्था रखना आवश्यक है। कच्चे खाद्य पदार्थों के भण्डारण से सम्बन्धित स्टॉक रजिस्टर एवं क्रय सम्बन्धी बिल रखना आवश्यक है। ग्राहको को निर्गत किये जाने वाले कैशमेमो पर खाद्य अनुज्ञप्ति/पंजीकरण संख्या अंकित करना आवश्यक है। किचन में वेज एवं नॉनवेज सेक्शन का स्पष्ट डिमार्केशन करना अनिवार्य है।
उत्तर प्रदेश
जौनपुर :खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उ0प्र0, लखनऊ से होटल, रेस्टोरेण्ट, फास्ट फूड रिटेल चेन, ढ़ाबा एवं अन्य इटरीज के निरीक्षण हेतु प्राप्त निर्देशों के अनुपालन के अन्तर्गत जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान
जौनपुर :सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय, खाद्य सुरक्षा एवं अषौधि प्रशासन ने अवगत कराया है कि कार्यालय आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उ0प्र0, लखनऊ से होटल, रेस्टोरेण्ट, फास्ट फूड रिटेल चेन, ढ़ाबा एवं अन्य इटरीज के निरीक्षण हेतु प्राप्त निर्देशों के अनुपालन के अन्तर्गत जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।
Read in your preferred language.