Saturday, 26 September 2026 | 3:44 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:नगर पालिका की टीम ने शहर के प्रमुख नालों का किया स्थलीय निरीक्षण, जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त

फर्रुखाबाद में नगर पालिका परिषद की टीम ने विभिन्न प्रमुख नालों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश नालों में पानी सुचारू रूप से बहता मिला। कुछ स्थानों पर मिले प्लॉटिंग मटेरियल को तत्काल जेसीबी के माध्यम से हटाया गया।
Share:
फर्रुखाबाद:नगर पालिका की टीम ने शहर के प्रमुख नालों का किया स्थलीय निरीक्षण, जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 26 सितंबर 2026 नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद के अधोहस्ताक्षरी द्वारा 26 सितंबर 2026 को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पक्का पुल से गुदड़ी की ओर जाने वाले नाले, तलैया फजल इमाम से लाल दरवाजा-गंगानगर होते हुए टोकाघाट आईटीआई की ओर जाने वाला नाला तथा पीडी महिला डिग्री कॉलेज के पास निर्मित नाले का निरीक्षण किया गया।

इसके अलावा रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद से ग्राम समपुरा की ओर, मुख्य मार्ग बीबीगंज से करबला की ओर, पल्ला गल्ला मंडी से पक्कापुल, आईटीआईबीआई से लालगेट पूर्व नवाबगंज बस स्टैंड तथा धरमखां से देवरामपुर गुमटी रेलवे की ओर जाने वाले नालों की भी स्थिति देखी गई।

निरीक्षण के दौरान सभी उपरोक्त नालों में पानी सुचारू रूप से बहता हुआ पाया गया। किसी भी स्थान पर जल निकासी में किसी प्रकार की बड़ी रुकावट नहीं मिली।

कुछ स्थानों पर प्लॉटिंग मटेरियल एकत्र मिला, जिसे तत्काल जेसीबी के माध्यम से हटवा दिया गया, ताकि नालों में जल प्रवाह बाधित न हो और शहर की जल निकासी व्यवस्था सुचारू बनी रहे।